Spread the love

नगरपालिका अध्यक्ष सीएमओ द्वारा तीर्थ यात्रियों को किया टिकिट का वितरण

हटा / जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत पवित्र तीर्थ स्थनो के लिए यात्राएं कल 05 नवम्बर से प्रारंभ हो रही है जिसमें वाराणसी (काशी) अयोध्या के लिए तीर्थ यात्रियो के सूची में नाम आनें पर नगरपालिका कार्यालय में नगरपालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र खटीक सीएमओ राजेन्द्र खरे द्वारा 18 तीर्थ यात्रियों एवं उनके 10 सहायको को टिकिट का वितरण किया गया। इस मौके पर तीर्थ यात्रा प्रभारी सुरेश तिवारी सहित कर्मचारियो की उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत तीर्थ यात्रा कल 05 नवंबर को अपरान्ह 03:05 बजे ट्रेन रवाना होगी। यह यात्रा काशी, अयोध्या के लिए जाना प्रस्तावित हैं जिसमें चयनित यात्री समय का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *