Spread the love

प्रधान जिला न्यायाधीश श्री तिवारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली का किया गया शुभारंभ

दमोह : प्रशासनिक न्यायाधिपति मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय एवं कार्यपालक अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में 4 नवंबर से 9 नवंबर 2024 तक न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज बाइक रैली के माध्यम से न्यायोत्सव: विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार तिवारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रातः 11 बजे जिला न्यायालय परिसर से किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय में पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ दमोह सहित अधिवक्तागण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेश भट्ट ने बताया  बाइक रैली आम जनता को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किए जाने हेतु जिला न्यायालय के प्रांगण से होकर अंबेडकर चौक, घंटाघर, धगट चौराहा, पलंदीचौराहा, राय चौराहा, स्टेशन चौराहा, तीन गुल्ली, किल्लाई नाका, कलेक्ट्रेट, एसपी ऑफिस, बेलाताल, जिला जेल से होकर जिला न्यायालय परिसर दमोह में समाप्त हुई।

            बाइक रैली समाप्ति उपरांत लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल (न्याय रक्षक), पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वॉलिंटियर (अधिकार मित्र) की गठित टीम के साथ जिला जेल दमोह में निरुद्ध बंदियों को उनके अधिकारों के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया भी किया गया। शिविर में उपस्थित बंदियों को उनके विधिक सहायता मामलों की प्रगति की अद्यतन जानकारी से अवगत कराया गया तथा बंदियों की समस्या सुनकर  समाधान बताये गये। उक्त रैली एवं कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेश भट्ट, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, लीगल एण्ड डिफेंस काउंसिल (न्याय रक्षक) पैरालीगल वॉलिंटियर (अधिकार मित्र) एवं कार्यालयीन कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *