Spread the love

जबलपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जबलपुर महानगर द्वारा जबलपुर के श्री राम कॉलेज के अंदर हुए छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के विरोध में सैंकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने कॉलेज का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया एवं जबलपुर के पुलिस अधीक्षक महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय की लापरवाही एवं सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है ।
अभाविप जबलपुर महानगर के मंत्री ऐश्वर्य सोनकर ने कहा कि ऐसी घटनाएं पुनः न हो इसके लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जबलपुर महानगर यह माँग करती है की उक्त महाविद्यालय प्रशासन के ऊपर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही हेतु जाँच कर कार्यवाही की जाए एवं दोषियों को कड़ी सजा दी जाए | प्रदर्शन के दौरान प्रदेश मंत्री माखन शर्मा,महानगर मंत्री ऐश्वर सोनकर, सह मंत्री आर्यन पुंज,शोभित मिश्रा,अनमोल सोनकर,अंशिका पांडे,रोहित पांडे,अनमोल मिश्रा,आयुष सोनकर,गौरव बाल्मिक,भास्कर पटल,शशांक शर्मा,सत्यम पटेल,प्रफुल तिवारी,आयुष यादव,आशुतोष पटेल,कमल अहिर्वार,अनमोल सोनकर,तृषा पांडे,अक्षांसा यादव,ऋषि पटेल,अंशवीर सोनकर,लखन मांझी,अरेश जैन,अनुज विश्वकर्मा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *