Spread the love

पेंशन ट्रांसफर करने के ऐवज मे मांग रहा था 5 हजार की रिश्वत
भोपाल। राजधानी के माता मंदिर पर स्थित नगर निगम कार्यालय के पेंशन शाखा में उस समय हड़कंप मच गया जब भोपाल की लोकायुक्त टीम ने यहॉ पदस्थ लिपिक दौलत कुमार घोसले को 3 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथो दबोच लिया। आरोपी कर्मचारी ने फरियादी से उसके दिंवगत पिता की पेंशन को मॉ के नाम पर करने के ऐवज में 5 हजार की रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त अधिकारियो से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी मुकेश दनके ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त, भोपाल को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि वह पंचशील नगर भोपाल में रहता है। उसके पिता निगम से रिटायर्ड कर्मचारी थे, जिनका बीते माह निधन हो गया है। पिता की मौत के बाद उसके पिता का पेंशन प्रकरण उसकी मॉ के नाम कराने के लिए उसने माता मंदिर चौराहा स्थित नगर निगम कार्यालय की पेंशन शाखा में संपर्क किया था। कार्यालय में पदस्थ दौलत कुमार द्वारा उससे पेशंन प्रकरण को ट्रांसफर करने के ऐवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही हैं। मुकेश द्वारा की गई शिकायत की जॉच में कर्मचारी दौलत कुमार द्वारा रिश्वत मांगने की बात सही पाये जाने पर टीम ने आरोपी को रंगे हाथ ट्रेप करने की योजना बनाई। योजना के अधार पर फरियादी की कर्मचारी लिपिक दौलत कुमार से पैसै देने की बात कराई गई। बातचीत के दौरान पेंशन शाखा नगर निगम का कर्मचारी 3 हजार पर मान गया। इसके बाद उसने रकम लेकर फरयिादी को माता मंदिर स्थित कार्यालय में अपने ऑफिस में आने को कहा। फरियादी वहॉ रकम लेकर पहुंचा और जैसै ही आरोपी दौलत कुमार ने रिश्वत की रकम अपने कब्जे में ली वहॉ पहले से घात लगातर बैठी लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके खिालफ धारा 7 पीसी एक्ट 1988 के तहत मामला कायम कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। टेप कार्यवाही निरीक्षक उमा कुशवाह के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रधान आरक्षक गण नेहा परदेशी, बृज बिहारी पांडे, राजेंद्र पावन, मुकेश पटेल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *