फर्जी एपीके फाइल भेजी मोबाइल किया हेक, फिर खाते से उड़ाए 1 लाख 60 हजार
अशोकनगर। साइबर फ्रॉड गिरोह के बदमाशों ने केवाईसी करने के नाम पर एक युवती को झांसा देकर उसके बैंक खाते से 1 लाख 60 हजार रुपए की राशि गायब कर दी। घटना के संबंध में पीडि़त युवक ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बीती सोमवार की शाम कोतवाली थाने में फरियादी परी जैन ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 2 नवंबर को शाम के समय एक नंबर से फोन आया और कहा कि वह पंजाब नेशनल बैंक से बोल रहे हैं, आपके बैंक की एक केवाईसी करने की आज आखिरी डेट है। इस तरह से झांसा देकर बार-बार फोन किया और फिर एक मोबाइल के वॉट्सऐप नंबर पर पंजाब नेशनल बैंक के नाम से पीडीएफ डाली गई। उधर से फिर फॉर्मेट खोलकर भरने को कहा। जैसे ही फॉर्मेट खोला तो उसमें डिटेल मांगी गई थी। जिस मोबाइल नंबर पर यह फाइल भेजी गई थी उसमें परी जैन की मम्मी सविता जैन का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड था। अगले दिन जब फोन से पैसे ट्रांसफर किया तो पैसे ट्रांसफर नहीं हो रहे थे, जिसके बाद बैंक में जाकर पता किया तो बताया गया कि उनके बैंक में केवल 356 रुपए बचे हैं। फरियादी ने बताया कि खाते का स्टेटमेंट निकलवाया तो सामने आया की आईएमपीएस के माध्यम से 1 लाख 60 हजार रुपए खाता क्रमांक 60506141496 में ट्रांसफर हुए हैं। खाते के संबंध में बैंक से जानकारी ली जो बैंक वालों ने बताया कि यह खाता बैंक ऑफ महाराष्ट्र का है जो शशांक कुमार गंगवार के नाम पर है। जिसमें सामने आया कि वह फाइल खोलने के बाद मोबाइल को हैक कर लिया गया था इसी वजह से यह ठगी हुई है।
