Spread the love

होटल कर्मचारियो को बताई जहर खाने की बात, कारणो की जॉच जारी
भोपाल। राजधानी के एमपी नगर थाना इलाके में स्थ्ज्ञित एक होटल में बैतूल से आकर ठहरे एक तांत्रिक ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद उसने बैतूल में रहने वाले परिवार वालो से फोन पर बातचीत करते हुए उन्हें जहर खाने की बात भी बताई थी। थाना पुलिस के अनुसार मूल रुप से बैतूल का विशाल प्रेमचंद पिता प्रेमचंद जैसवाल (26) झाड़-फूक और तंत्र-मंत्र कर लोगो की परेशानियां दूर करने का काम करता था। परिवार वालो का कहना है कि विशाल ताचिक था। परिजनो ने पुलिस को बताया कि बीती 2 नवंबर को वह घर से बिना बताए चला गया था बाद में वह वापस बैतूल चला गया। वहॉ से तीन नवंबर को भोपाल पहुंचा और जोन-1 स्थित होटल क्रिस्टल में कमरा लेकर ठहरा था। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे उसने परिवार वालो को फोन किया और थोड़ी बातचीत के बाद बताया कि वह होटल क्रिस्टल में है और उसने जहरीली सल्फास की गोलियां खा ली है। उसकी बात सुनते ही परिवार वाले बैतुल से भोपाल के लिए निकल गए। इधर जहर खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। काफी देर बाद घबराहट बढ़ने पर उसने होटल के कर्मचारियों को जहर खाने की बात बताई। होटल प्रबंधन ने फौरन ही एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एबुलेंस के जल्दी न आने पर उसकी हालत देखा होटल कर्मचारी विशाल को निजी वाहन से इलाज के लिये जय प्रकाश अस्पताल लेकिर पहुंचे। वहॉ उसकी हालत देख हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमीदिया पहुंचने पर डॉक्टर ने शुरुआती चेकअप के बाद ही विशाल को मृत घोषित कर दिया। इधर परिजन जब तक भोपाल पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। परिजन शव को अतिंम संस्कार के लिये बैतूल लेकर चले गए। पुलिस के अनुसार शुरुआती पड़ताल में मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या का कारण साफ हो सके। जॉच टीम के अनुसार होटल के कमरे से शराब की खाली बोतले और पी गई काफी सिगरेट के फिल्टर मिले है। शुरुआती जॉच में विशाल के परिवार वालो ने पुलिस को बताया कि वह अविवाहित था, और कहता था उसके शरीर में काली मॉ प्रवेश करती है। परिवार वाले उसका इलाज भी करवा रहे थे। नवरात्रि पर विशाल के पास बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याए लेकर पहुंचते थे। पुलिस ने बताया कि मृतक का पहनावा काफी विचित्र था, वह नाक कान में बाली और पैर में कड़े पहने हुए था। फिलहाल पुलिस आगे की जॉच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *