
शराबखोरी को लेकर लार्डगंज और पनागर थाना क्षेत्र में वारदात
जबलपुर। लार्डगंज थाना अतंर्गत छोटी मस्जिद के पीछे दुर्गा चौक के पास गढ़ाफाटक क्षेत्र के पास बदमाशों ने कल रात 11 बजे एक युवक की चाकू से हमला कर हत्या कर दी| बताया गया है कि मृतक श्याम टॉकिज के पास डोसे का ठेला लगाता था| कल रात वह खाना खाकर घर के बाहर टहल रहा था, तभी उससे शराब पीने के लिए बदमाशों ने पैसे मांगे, मना करने पर पहले पत्थर से मारा फिर चार बदमाशों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी| एक आरोपी ने चाकू से इस तरह हमला किया कि उसका गुप्तांग कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई| इस मामलें में पुलिस ने दो आरोपियों आदित्य पाल और पीयूष बेन को गिरफ्तार कर लिया है| दो अभी फरार है|
घटना के संबंध में लार्डगंज पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ा फाटक छोटी मस्जिद के पीछे निवासी 45 वर्षीय राजेंद्र केसरवानी उर्फ बोदा श्याम टॉकिज के पास डोसे का ठेला लगाता था| कल रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहल रहा था तभी क्षेत्र में रहने वालें अमन उर्फ शिवी साहू से उसका विवाद हुआ| आरोपी शराब के नशे में था| उसने फोन करके अपने साथी आदित्य पाल, पीयूष बेन को बुला लिया| चारों ने उस पर पत्थरों से हमला किया, बाद में चाकू से वार किया| चाकू उसकी गुप्तांग में जाकर लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई| परिजन उसे विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया| घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए| बताया गया है कि घटना में शामिल एक युवक पहले भी हत्या के मामलें में आरोपी रह चुका है| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है| मामलें की विवेचना की जा रही है|
पनागर में चाकूबाजी में घायल युवक ने दम तोड़ा…………..
इसी तरह पनागर थाना अतंर्गत ग्राम उमरिया निवासी घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया| घटना के बाद आरोपी फरार हो गए| दरअसल पनागर स्वास्थ्य केंद्र में युवक को मामूली चोट बताई थी जिससे उन्हें जमानत का लाभ मिल गया| अब युवक की मौत के बाद आरोपी फरार हो गए|
घटना के संबध में पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उमरिया निवासी संतोष दुबे मजदूरी का काम करता था| गत दिवस आरोपी सौरभ पटेल सोनू पटेल रमन पटेल शराब पी रहे थे| तब मृतक युवक ने उन्हें शराब पीने से मना किया तो वह गाली गलौज करने लगे| इसके बाद बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया| पनागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने मामूली चोट बताई और आरोपियों को जमानत का लाभ मिल गया| इसके बाद युवक की हालत बिगड़ी जिसके बाद उसे विक्टोरिया रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह संतोष दुबे की मृत्यु हो गई| इस मामलें में पुलिस ने जहां जांच में लापरवाही बरती, वहीं मुलायजे में डॉक्टरों की लापरवाही भी सामने आई| पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है|
