शहर कांग्रेस महिला अध्यक्ष संतोषी गजभिये रही विशेष रूप से उपस्थित


छिंदवाड़ा! कांग्रेस कमेटी की महिला जिला अध्यक्ष किरण चौधरी, जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, शहर अध्यक्ष पप्पू यादव के मार्गदर्शन पर महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष संतोषी गजभीये , कार्यवाहक का अध्यक्ष दीपा यादव, जिला अध्यक्ष आईटी सेल ज्योति राय, रेनू तिवारी, पूर्वीता डहरिया, नूरजहां, विनीता सोनी, अनिल अजभिए आदि ने बौद्धिक एवं विकासात्मक दिव्यांगताओं से ग्रसित दिव्यांगजनों के लिए पोआमा, छिंदवाड़ा में संचालित सामाजिक संस्था आधार फाउंडेशन के दिव्यांगजनों के साथ प्रिया नकुलनाथ का जन्म दिन केक काटकर मनाया। सभी ने बच्चों को केक, बिस्कुट और मिष्ठान वितरित किया और खुशियां मनाई। आधार फाउंडेशन की संचालिका एवं अध्यक्ष सरिता पांडे ने सभी का आभार व्यक्त किया।
