Spread the love

जिले में बाल विवाह की सूचना दमोह हेल्पलाइन पर दी जाये शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा 12 नवंबर को देव उठनी ग्यारस और इसी के साथ जो है विवाह मुहुर्त प्रारंभ हो जाएंगे और जिले में बड़े पैमाने पर विवाह होंगे, इसको दृष्टिगत करते हुए हम सबका यह कर्तव्य बनता है कि किसी भी प्रकार से बाल विवाह को प्रोत्साहन ना मिले और इसके मद्देनज़र जिला प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए हैं। उन्होंने बताया हर मंदिर, हर मैरिज गार्डन और जहाँ-जहाँ भी शादियां संपन्न होती हैं वहाँ पर अधिकारियों की तैनाती की गई। इसके अलावा दमोह, हेल्पलाईन नवंबर पर भी हम आज से जारी कर रहे हैं कि कोई बाल विभाग की किसी की सूचना मिलती है तो तत्काल बताएं। कलेक्टर श्री कोचर ने 11 नवंबर को मैरिज गार्डन के संचालक, मंदिरों के पुजारीगण, शादी कराने वाले पंडितगण और जितने भी कैटरिंग सर्विसेज वाले हैं, सभी के साथ एक मीटिंग रखी गयी है। इसके अलावा सरपंच, सचिवों के साथ एक मीटिंग हो रही है। महिला बाल विकास के सुपरवाइज़र्स के साथ एक मीटिंग हो रही है। ये अगले 2-3 दिन के अंदर सब प्लॉन हैं।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा सभी के सहयोग से बाल विवाह को रोकने की पुख्ता तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा यदि आपको कहीं से भी बाल विवाह की सूचना मिलती है तो तत्काल दमोह हेल्पलाइन नबंर पर बताएं। आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा और बाल विवाह को रोकने में हमारी मदद करे। उन्होंने कहा मैं यह भी कहना चाहूंगा कि बाल विवाह एक ऐसी कुप्रथा है जो कि कानून के अंतर्गत दंडनीय है और इसमें दंड केवल जो लड़का या लड़की दोनों के परिवार वालों को ही नहीं मिलता बल्कि इस विवाह में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जो भी शामिल होता है, वह सब दंड के भागी होते हैं, चाहे वह टेंट वाले हो, चाहे वह कैटरिंग वाले हो, चाहे वह बाजे वाले हो, चाहे वह घोड़े वाले हो, चाहे वह बाराती हो, चाहे वह घराती हो, सभी लोग इसके भागी बनते हैं जो इसका अनुमोदन करते हैं और इसमें भारी जुर्माने और जेल की सजा का प्रावधान है। श्री कोचर ने कहा मेरा सभी अनुरोध है कि बाल विवाह से न केवल अपने परिवार में इसको प्रोत्साहित न करें बल्कि बाल विवाह के कार्यक्रम में भी बिल्कुल शामिल ना हो और यदि ऐसी कोई घटना आपके जेहन में आती है, पता चलती है तो तत्काल हम को सूचित करें। हम लोग तत्काल उसको रुकवा कर के नियमानुसार आगे कार्रवाई कराएँगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *