
दमोह। म.प्र. राजपत्रित अधिकारी संघ जिला शाखा दमोह के जिलाध्यक्ष अभिषेक हजारी ने संघ की कार्यकारिणी का गठन करते हुये पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जिसमें संरक्षक आर.के.मिश्रा से.नि.कोषालय अधिकारी, डॉ.आर.के.गौतम से.नि., उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह डिप्टी कलेक्टर एवं डॉ. मुकेश जैन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सचिव डॉ. अमित मिश्रा बी.एम.ओ., सहसचिव संजीव मिश्रा जिला कार्यक्रम अधिकारी, डॉ. संजय पाण्डे उप संचालक पशु चिकित्सा दमोह, एस.के.नेमा जिला शिक्षा अधिकारी, कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता वाणिज्यकर अधिकारी, शुभम अग्रवाल कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, कार्यकारिणी सदस्यो में रिया जैन जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, मनीष बागरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विवेक व्यास तहसीलदार जबेरा, डॉ. नीरज चतुर्वेदी, मेजर सिंह खनिज अधिकारी आदि शामिल है।
