Spread the love

जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुये सासंद बंटी विवेक साहू

छिन्दवाड़ा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी को भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती मनाई गई। दशहरा मैदान के पास स्थित सहस्त्रबाहु चौक में आयॊजित कार्यक्रम मे भगवान सहस्त्रबाहु की आरती की गई।कार्यक्रम मे शामिल हुये सासंद बंटी विवेक साहू ने राजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा अर्चना की और सर्ववर्गीय कलार समाज सहित पुरे जिलेवासियॊं कॊ जंयती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान सहस्त्राबाहूजी की कृपादृष्टी,आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे यही मंगल कामना करता हूँ। राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के प्रदेश महासचिव अखिलेश प्रेमशंकर राय (बब्लू) ने बताया कि आरती के बाद दीपावली मिलन समारॊह, सहस्त्रबाहु जयंती सहित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियॊं का सम्मान व प्रतिभा सम्मान समारॊह महॊत्सव के रूप में 1 दिसम्बर को आयॊजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रवक्ता आशीष कटकरवार,सर्ववर्गीय कलार समाज छिन्दवाड़ा शहर के सभी वर्गॊं के सामाजिक बंधु बडी संख्या मे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *