
समाज को सुरक्षित एवं नई ऊंचाइयों पर ले जाना हमारा उद्देश्य – कमलेश साहू
दमोह। तैली पिछड़ा वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर. के. शाहवाल, कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश शरन साहू, राष्ट्रीय महा सचिब अखिलेश साहू, अरविंद गुप्ता, रवि साहू एवं प्रभारी संयोजक राम सिंगर गुप्ता की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर साहू, प्रदेश संरक्षक एडवोकेट पुरषोत्तम लाल गुप्ता, रिटायर्ड आरईएस एसडीओ बीएल साहू ने ग्राम भटिया हटा निवासी कमलेश साहू को तेली पिछड़ा वैश्य महा सभा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर साहू ने कहा कमलेश साहू शुरू से समाज सेवा में अग्रणी रहते है। इससे पहले जिला महामंत्री रह चुके है, कमलेश साहू प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर साहू के साथ जिला महामंत्री का पदभार समाल चुके कमलेश साहू जिले में अनेकों आयोजन इनके नेतृव में हुए हटा में हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा माँ कर्मा देवी जयंती के उपलक्ष्य में हुई थी, जो ऐतिहासिक रहा। कमलेश साहू के महामंत्री नियुक्त होने पर समाज खुशी की लहर है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर साहू, सत्येंद्र साहू दमोह, लखन मोदी हटा, गजेंद्र साहू, मुकेश साहू, महेश साहू, भरत साहू, लक्ष्मन साहू, पन्ना लाल साहू हटा, पप्पू नायक कोटा, श्याम नायक, कलू कोटिया रनेह, वीरेंद्र साहू, राकेश साहू दमोह, बाबा साहू ,नरेश साहू हिंडोरिया, हर्ष नायक पटेरा, दुख्खी राठौर, रम्मू राठौर कुम्हारी, रश्मि साहू तेन्दूखेड़ा , नीतू साहू सरपंच सेलवाड़ा, गोरी मालगुजार तेन्दूखेड़ा, दशरत साहू जबेरा, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता साहू, पत्रकार संतोष मोदी, महेंद्र साहू नरसिंहगढ़, गुड्डा भाटिया, परषोत्तम साहू भटिया, रामगोपाल साहू भटिया, डॉ गौरीशंकर नायक भटिया, लखन साहू बघवार कला, विनोद साहू हिनोता, लक्ष्मण साहू लुहारी, गुड्डा साहू दमोह, सरपंच राकेश साहू(विधायक प्रतिनिधि) घाट पिपरिया, आकाश साहू पटेरा, रामकुमार साहू फतेहपुर, मदन साहू फतेहपुर, अरविंद साहू फतेहपुर, जगदीश साहू, मनीष साहू बटियागढ़, डाल चंद साहू, मदन साहू सीतानगर, रामकुमार साहू तेजगढ़, राजेश राठौर गैसवाद, गोपाल साहू, विनोद साहू, राहुल साहू, मोनू साहू मड़ियादो, गुड्डा साहू, धनीराम साहू रजपुरा, राजेश साहू मगरोन, कोदु साहू सगरोंन, परसु साहू, पप्पू साहू, भरत साहू, संकर साहू फतेहपुर, संतोष साहू, जाहर साहू पथरिया, मनोहर साहू, सुनील साहू, ताहर साहू, बल्लू साहू, धनश्याम साहू सूखा सहित हजारो क्षेत्रों के लोग ने शुभकामनाएं बधाई दी। नियुक्ति पर कमलेश साहू ने कहा कि हमारी शीर्ष महासभा यद्यपि कि सामाजिक है लेकिन समाज को आगे बढाना, उसके चौमुखी विकास करने, शासन एवं सत्ता में संख्या के अनुरूप भागीदारी सुनिश्चत करने के लिये राजनैतिक क्षेत्र में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि आज के युग में राजनीति ही सत्ता की कुजी है। जिसके माध्यम से हम आगे शिखर तक पहुंच सकते है। हमें यह भी संकल्प लेना होगा कि अपने समाज का व्यक्ति चाहे, जिस पार्टी से चुनाव लड़ रहा हो, उसके विरूद्ध समाज के दूसरे व्यक्ति को उस क्षेत्र में चुनाव नहीं लड़ने देंगें और सभी लोग अन्य जातियों की तरह अपनी जाति के उमीदवारों को वोट देने का संकल्प लें। इसके लिए आवश्यक है कि संस्था में अखिल भारतीय स्तर, प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर पर महासभा में ही राजनैतिक प्रकोष्ठ बनाया जाये और उसमें उन्ही व्यक्तियों को रखा जाये, जो राजनैतिक क्षेत्र में पहले से कार्य कर रहे हो एवं राजनीति करने के इच्छुक हो। उन्हें यह अधिकार दिया जाये कि समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में जहां चुनाव होना है, उसके काफी पूर्व से ही प्रयास कर राष्ट्रीय अधिवेशन, सम्मेलन, रेलियां, धरना एवं प्रदर्शन कर अपने संगठित शक्ति का एहसास करायें, किसी भी समाज को आगे बढ़ाने में नवयुवकों का योगदान सराहनीय एवं अग्रणीय रहा है क्योंकि कोई भी क्रान्ति बिना युवा सहयोग के सफल नही होती है। अतएव युवाओं में जोश फूकने एवं क्रान्ति लाने हेतु राष्ट्रीय स्तर, प्रान्त स्तर, एवं जिला स्तर पर शीर्ष संस्था में युवा प्रकोष्ठ का गठन किया जाये और उसका नेतृत्व जुझारू कर्मठ, साधन सम्पन्न, विकासशील विचारों वाला एवं समय देने वाले युवक को दिया जाये, जो प्रत्येक स्तर पर अपनी टीम का गठन बिना किसी भेद-भाव एवं निस्वार्थभाव से करें और हर कुर्बानी देने को तैयार रहे। साथ ही युवा वर्ग को संगठित कर समय-समय पर अधिवेशन, रैली, धरना प्रदर्शन कर अपने समाज के संगठित शक्ति प्रदर्शन करें।
