तेजगढ़ थाना क्षेत्र का मामला
विशाल रजक

तेन्दूखेड़ा!-थाना प्रभारी तेजगढ़ एवं टीम के द्वारा शुक्रवार की रात में अबैध शराब का परिवहन कर रहे 03 आरोपियों को पकड़ा गया एवं एक कार को जप्त की गई है साथ ही उनके उपर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायलय में पेश किया गया है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी तेजगढ़ अभिषेक पटैल एवं टीम द्वारा अवैध शराब के परिवहन के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ग्राम मगदूपुरा के जंगल में दविश दी गई। जहाँ तीन लोग सल्लू उर्फ सालोमन पिता फागूराम सींग लोधी उम्र 27 वर्ष निवासी गुंदरई थाना बेलखेड़ा जबलपुर, सुनील पिता मुलू सींग लोधी उम्र 32 वर्ष निवासी उमरिया थाना शहपुरा जबलपुर, महेन्द्र उर्फ हेमराज पटेल पिता गज्जू सींग लोधी उम्र 29 वर्ष निवासी गुंदरई थाना बेलखेड़ा जिला जबलपुर तथा फरार आरोपी नितिन कुमार पिता योगेन्द्र सिह निवासी जबलपुर सफेद कलर की फोर व्हीलर कार क्रमाक एमपी 20 जेएच 3027 से 20 पेटी अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़े गये। आरोपीयो के विरूध्द अपराध क्र.287/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जप्त की गई 20 पेटी शराब की लागत करीबन 95 हजार रूपये एवं फोर व्हीलर कार की कीमत करीबन 09 लाख रूपये बताई गई है!
