Spread the love

खजुराहो। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित ‘आदिवर्त‘ जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय- खजुराहो में प्रत्येक रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन एवं वादन पर केन्द्रित समारोह ‘देशज‘ का आयोजन किया जाता रहा है। शासन के निर्देशानुसार माह नवम्बर 2024 से प्रत्येक शनिवार को भी गतिविधिया आयोजित की जानी है । माह नवम्बर 2024 से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को देशज समारोह का आयोजन किया जा रहा है । इसीक्रम में शनिवार 09 नवंबर, 2024 को सायं 06.00 श्री बृजलाल कुशवाहा एवं साथी, छतरपुर द्वारा ‘बुन्देली संस्कार गीत एवं भजन‘ की प्रस्तुति दी गई। गतिविधि की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों के स्वागत से की गई। प्रस्तुति के दौरान कलाकारों ने बुन्देली संस्कार गीतों की प्रस्तुति दी। अगली प्रस्तुति सुश्री कमलेश कुमारी एवं साथी छतरपुर द्वारा बुन्देली संस्कार गीत की प्रस्तुति दी गई। अंतिम प्रस्तुती श्री भगवान चरण द्विवेदी एवं साथी, खजुराहो बुन्देली संस्कार गीतों की प्रस्तुति दी।
गतिविधि अन्तर्गत दिनांक 10 अक्टूबर 2024 को श्री रवी रावत एवं साथी धार द्वारा भगोरिया जनजातीय नृत्य, श्री मुन्नालाल खरे एवं साथी गढ़ी मलहरा द्वारा बुन्देली संस्कार गीत, सुश्री शांति पटेल एवं साथी गुनोर द्वारा बुन्देली लोकगीत की प्रस्तुति दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *