Spread the love

पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने आमजन से की अपील*

जिले में गौण खनिज की राशि से स्कूल भवनों की कराई जाएगी मरम्मत*

*दमोह: जिस गांव के स्कूल भवन में मरम्मत का कार्य शुरू हो, वहां के लोग इस कार्य की देखरेख करें। इससे गुणवत्ता सुनिश्चित होगी और कार्य समय पर पूरा किया जा सकेगा। यह बात रविवार को प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लखन पटेल ने कहीं।  उन्होंने दमोह जिले के लोगों से स्कूल भवनों के मरम्मत का कार्य शुरू होने पर देखरेख करने की अपील भी है, जिससे कार्य गुणवत्ता पूर्ण और समय पर पूरा किया जा सकें राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा जिले के सभी विधायक व सांसद की उपस्थिति में पूर्व में सम्पन्न बैठक में निर्णय लिया गया था जिसमें गौण खनिज की राशि से क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों का सुधार कार्य करवाये जायँगे। इस कार्य के लिए आवश्यक राशि स्वीकृत कर दी गई है, और संबंधित स्कूलों की सूची भी जारी की जा चुकी है।उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी अतिरिक्त राशि मांगने का प्रयास करे, तो किसी को भी किसी भी प्रकार की राशि ना दें। उन्होंने कहा मरम्मत कार्य के लिए स्वीकृत राशि सीधे संबंधित खातों में भेजी है, और इसके लिए किसी अतिरिक्त भुगतान की आवश्यकता नहीं है। श्री पटेल ने यह भी कहा कि प्राथमिकता के आधार पर उन स्कूलों का चयन किया गया है जिनकी हालत ज्यादा खराब है। बचे हुए स्कूलों पर भी यहीं काम किया जाएगा और जैसी-जैसी राशि आती जाएगी, वैसे-वैसे सुधार कार्य जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *