Spread the love

खरगोन । नगर के मध्य डायवर्सन रोड स्थित कस्तूरी नमकीन के सामने एसडीएम के स्कॉर्पियो वाहन एवं बुरहानपुर बारात ले जा रही ईको वाहन की भीषण टक्कर हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं पांच लोग घायल हो गए इस घटना का सीसीटीवी विडियो भी सामने आया है। हादसा रविवार सुबह करीब 6 बजे के बाद हुआ। स्कार्पियों वाहन पर एसडीएम की नेम प्लेट चस्पा थी। हादसे में स्कार्पियों चालक को भी चोंट आई है। सभी घायलों का जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार हादसे में धर्मेंद्र प्रजापत निवासी डालकी, जगदीश अमीचंद निवासी डालकी, कैलाश राजाराम निवासी लोनारा, राधा कैलाश निवासी लोनारा होकर सभी ईको वाहन सवार होकर आपस में रिश्तेदार है। वही स्कार्पियों वाहन सवार सादिक उम्मेद खां निवासी सेंधवा घायल हुए है। इस हादसे में ईको सवार रामलाल मांगीलाल (55) और शोभाराम नत्थू प्रजापत (55) की मौत हो गई। मृतको का जिला अस्पताल में पीएम कराया गया, वहीं घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *