Spread the love

जबलपुर। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर क्राईम ब्रांच व सायबर सेल के अधिकारियों, कर्मचारियों ने गुमे हुए 176 मोबाइल तलाशे, जिन्हें एसपी की मौजूदगी में धारकों को लौटाए गए| इन मोबाइलों की कीमत करीब 24 लाख 80 हजार रुपए बताई गई है| एसपी ने 176 धारकों को उनके गुम हुए मोबाइल वापस दिए तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे| मोबाइल पाने वालें धारकों ने जबलपुर पुलिस को धन्यवाद देते हुए कहा कि मोबाइल गुम हो जाने के बाद हमें उम्मीद नहीं थी, कि हमारा मोबाइल फिर कभी वापस मिलेगा| मोबाइल तलाशने में एएसपी समर वर्मा तथा प्रभारी सायबरसेल उप निरीक्षक नीरज सिंह नेगी के मार्ग निर्देशन में गुम हुए मोबाइल की तलाश करने में सायबर सेल के उप निरीक्षक कपिल शर्मा, प्रधान आरक्षक अमित पटेल, राजा अजिताय मिश्रा सहित अन्य की सराहनीय भूमिका रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *