Spread the love

उपभोक्ताओं से छलावे के खिलाफ विभिन्न संगठनों का प्रदर्शन
जबलपुर। स्मार्ट मीटर लगाने और उससे उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ने के खिलाफ नागरिक उपभोक्ता मार्गदर्शक मंच सहित अनेक संगठनों ने घंटाघर के पास संयुक्त प्रदर्शन कर विरोध जाताया| मंच के प्रातांध्यक्ष डॉ.नाजपांड ने कहा कि नए स्मार्ट मीटरों को लगाए जाना उपभोक्ताओं के साथ महज एक छलावा है| उन्होंने यह भी बताया कि स्मार्ट मीटरों की अधिकत्म आयु 7 वर्ष ही है लिहाजा सात साल बाद पुन: 1 करोड 34 लाख मीटर रिप्लेस किए जायेंगे| जिसकी कीमत वर्तमान से भी ज्यादा दी जाएगी|
यह तो उपभोक्ताओं के साथ छलावा है क्योंकि मीटरीकरण का आथिक बोझ अंतत: उपभोक्ताओं पर ही पडेगा, अत: नागरिक उपभोक्ता मार्ग दर्शक मंच, भारतीय वरिष्ठ नागरिक उपभोक्ता मार्ग दर्शक मंच, भारतीय वरिष्ठ नागरिक संघ, सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजी. संघ, सीनियर सिटीजन एसोसियेशन, महिला समिति तथा पेंशनर्स समाज के सदस्यों ने मंगलवार को घंटाघर के पास संयुक्त प्रदर्शन कर विरोध प्रदर्शन किया| डॉ. पी. जी. नाजपांडे ने बताया कि प्रदेश की तीनों वितरण कंपनियों ने प्रथम फेज में 34.72 लाख तथा द्धितीय फेज में 99 लाख स्मार्ट मीटर लगाने का कार्यक्रम जारी कर दिया है, यह सभी 1 करोड़ 34 लाख स्मार्ट रिप्लेस किये जायेगें, वर्तमान में स्मार्ट मीटरों की कीमत 8-10 हजार प्रति है, इनकी कीमत भी वर्तमान से ज्यादा देनी पडेगी, इस अवसर पर रजत भार्गव, एड. वेद प्रकाश अधौलिया, टी. के. राघटक, डी. के. सिं इंजी. उमेश दुबे, जी. पी. विश्वकर्मा, सुशीला कनौजियॉ, उमा दाहिया, के. सी. सोनी, एड. जी. एस. सोनकर, सुनील जैन, नंदकिशोर सोनकर, एड. आदित्य सक्सेना, पीयूष वर्मा, सपना सहगल, अनीता पटेल, डॉ. एम. एल. वी. राव, कुंदन सिंह नेगी, लखन लाल प्रजापति, यू. के. गौतम, डी. के. साहू, जी. के. भटनागर, डी. आर. लखेरा, मोहन श्रीवास्तव, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, एड. ब्रजेश साहू, अर्जुन कुमार, दिलाप कुंडे, अशोक नामदेव, अब्दुल हफीज उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *