मोहल्ले व दुकानों पर बैठना मुश्किल,बढ़ रहा बीमारियों का खतरा
(शिवम सोनी )


हरपालपुर।नगर में ठंड का मौसम बढ़ने के साथ ही नगर सहित वार्डो के मोहल्लों में मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में घर हो या दुकान हर जगह मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है जिसके कारण संक्रमण का भी खतरा है बीमारी के भय से लोग भी मच्छर भगाने वाले क्वायल का प्रयोग करते है गुड़नाइट के लिए हानिकारक है
स्थानीय लोगो की माने तो मच्छरों से बचाव को निजी इंतजाम नही किए जाए तो घण्टे दो घण्टो भी लोग शान्त नही बैठ सकते है
मच्छरों के आतंक से नगर के लोग बेहाल
मच्छरों के आतंक से दिन में भी लोग परेशान है नगर में फॉगिग नही होने से खासकर मच्छरों के आतंक से छोटे बच्चे,बूढे, एवं महिलाए को अधिक कठिनाई हो रही है
नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश मोहल्ले में प्लाट खाली पड़े होने से व जलभराव की स्थिति होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ना कोई बड़ी बात नही है
ऊपर से नगर के मोहल्ले के नालियों में गन्दगी जमी होने से मच्छर का आतंक बढ़ाने में सहायक साबित हो रही है
गन्दगी होने के कारण संक्रमण रोग एवं मच्छर का प्रकोप का खतरा बढ़ जाता है इसकी परवाह नगरीय प्रशासन को नही है
जबकि स्थानीय लोगो का कहना है कि नगर परिषद द्वारा नगर में रहने वाले लोगो से टैक्स वसूलने में पीछे नही रहता है लेकिन नागरिक सुविधा देने में अधिकारी को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है
जबकि विभाग के पास संसाधनों की कमी नही है सभी उपकरण नगर परिषद कार्यालय की शोभा बढ़ा रही है ऐसे में नागरिकों सुविधा नही देना उनके कार्य करने की उदासीनता को दर्शाता है जबकि नगर प्रशासन नगरीय प्रशासन रोस्टर के मुताबिक कस्बे में फगिग सुविधा देने की बात करती है जो कागजी बात ही बनकर रह गया है!
