Spread the love

पथरिया : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए वार्ड नं 8, पथरिया स्थित आर.एस.फूड प्रोसेसिंग यूनिट से ग्रीन चिली सॉस, रेड चिली सॉस, सोया सॉस एवं विनेगर के नमूनें जांच हेतु लिए, जिनको गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। उक्त नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पथरिया नगर में वार्ड नं 8 स्थित आर.एस. फूड प्रोसेसिंग यूनिट द्वारा आर.एस. फूड ब्रांड टोमैटो सॉस, सोया सॉस, रेड चिली सॉस, ग्रीन चिली सॉस एवं विनेगर का निर्माण एवं विक्रय किया जाता है। परिसर में मौके पर फूड लाइसेंस की प्रति स्पष्ट रूप से प्रदर्शित पाई गई। फैक्ट्री संचालक को मौके पर पेस्ट कंट्रोल प्रबंधन सर्टिफिकेट एवं फोस्टैक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्राप्त के निर्देश दिए गए। परिसर में फूड हाइजीन, साफ सफाई व्यवस्था का स्तर अच्छा पाया गया। मौके पर मैजिक बॉक्स की सहायता से रेड चिली सॉस, सोया सॉस, ग्रीन चिली सॉस की गुणवत्ता की ऑन द स्पॉट जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *