Spread the love

दमोह : मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देशानुसार नगर पालिका के अमले द्वारा कचौरा बाजार में बाहर रोड के किनारे सब्जी की दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं को हटाने का कार्य किया गया। साथ ही उन्हें निश्चित जगह हॉकर्स जोन में बैठने के लिए कहा गया। लगातार कार्यवाही के बाद भी सब्जी विक्रेता रोड पर अपनी दुकान लगा लेते हैं, अगर पुनः वह ऐसा करते हैं तो सामग्री जप्ती की कार्यवाही की जाएगी, साथ ही छोटे टीन टपरे जो व्यापारी रोड के किनारे रखे हुए थे उनको भी हटाने की कार्यवाही के साथ ही जप्ती की कार्यवाही भी की गई। सीएमओ श्री शर्मा ने सभी व्यापारियों से आग्रह करते हुये कहा है कि दुकान लगाने के लिए जो निश्चित स्थान तय किया गया है, उसी स्थान पर लगाएं जिससे कि आने-जाने वाले राहगीरों को बाधा उत्पन्न ना हो और आप भी व्यवस्थित बैठकर अपना व्यापार कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *