
धार। विदिशा मे आयोजित 68वी राष्ट्रीय शालेय स्कूल खेल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुभम गजानन डोडिया अंडर 14 आयु वर्ग में -29 किलोग्राम वज़न वर्ग में 5 फाइट जीतकर मध्यप्रदेश के लिए स्वर्ण पदक जीता । शुभम के वजन में वर्ग में 32 टीम शामिल थी जिसमें केरला, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश, झारखंड, के साथ आंध्रप्रदेश से फाइनल मुकाबला हुआ । शुभम ने 29 किलोग्राम में मध्यप्रदेश को अकेला सोना दिलाया । इसी तरह अंडर 17 में 55 किलोग्राम जयंती मुवेल ने सेमी फाइनल तक खेलते हुए कांस्य पदक जीता। 52 किलोग्राम में सौम्या सुरेश भदोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23-11, 20 – 9, 18 – 12 के अंतर से क्वार्टर फाइनल तक खेल कर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है । कोच गगन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 राज्यों से 1473 खिलाड़ियों ने भाग लिया । जिसमें 725 बालिकाएं और 748 बालक शामिल थे । शुभम राष्ट्रीय में लगातार दूसरी बार गोल्ड जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने। कोच गगन सिंह एवं सह कोच माही चंदेरिया और प्रवीन परमार के मार्गदर्शन में निरंतर प्रैक्टिस कर रहे हैं । जिला आर आई श्री पुरूषोतम बिश्नोई सर ने कहा कि यह बहुत गौरब की बात है कि धार जिले के छोटे से ट्रेनिंग सेंटर नेशनल में गोल्ड मेडल जीतकर लाने पर आपको बहुत बहुत बधाई हो। और आशा करते हैं की आप ज्यादा से ज्यादा बच्चे को अपने नए भविष्य की राह बताऐ ताकि धार जिले की नाम गैरवानित होते रहे। हम आपके हर प्रकार में साथ है। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष प्रवीण तोमर और सभी पालकगणों ने जीत के आने पर बधाईयां दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
