Spread the love

उमरिया में विद्यार्थियों को नि:शुल्क साईकिलें वितरित की
नरसिंहपुर । साईकिल वितरण योजना के अंतर्गत जिले के करेली विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमरिया में नि:शुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की मौजूदगी में हुआ। उन्होंने यहां 29 छात्र एवं 31 छात्राओं को नि:शुल्क साईकिलें प्रदान की।
मंत्री श्री पटेल ने विद्यालय परिसर में मौजूद विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जब वे विद्यार्थी थे, तो उस समय दो पहिया वाहन तो दूर की बात है, साईकिल तक की सुविधा शिक्षा पाने के लिए नहीं हुआ करती थी। लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार अब विद्यार्थियों को पढ़ाई के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई योजनायें चला रही है, ताकि बच्चें पढ़ाई कर अपना भविष्य गढ़ सके। आपको यह साईकिलें बड़ी ही सहजता से प्राप्त हो चुकी है। आप सभी को नई साईकिलों के लिए बधाई। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉटकर्ट नहीं होता। आप लोग परिश्रम करने से हिचकिचायें नहीं। कठोर परिश्रम के बिना जीवन में सफलता नहीं मिलती है।
विद्यार्थियों से अपने संवाद में मंत्री श्री पटेल ने अपने जीवन से जुड़ा एक प्रसंग भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके मित्र ने उन्हें वर्ष 1981 में एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि आने वाला समाज भौतिकतावादी होगा। इसका प्रभाव हमारी पीढ़ियों पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आज के जीवन में मोबाइल फोन जरूरत बन गये हैं, जिसने शिक्षा के तरीके को भी बदल दिया है। स्मार्ट फोन, इंटरनेट, सोशल मीडिया की दुनिया बढ़ गई है। छात्र जीवन में इसका एक अच्छा और एक बुरा पक्ष है। छात्र जीवन में मोबाइल फोन के प्रभाव की सीमा को समझने की जरूरत है। यह आपका विवेक ही तय कर सकता है कि आपके जीवन के लिए क्या अच्छा और क्या बुरा है। अपनी शिक्षा- दीक्षा से अपना भविष्य बेहतर बनायें। दीक्षा संस्कार से मिलती है, जो हमारी पीढ़ियों की पुरातन परम्पराओं को भावी पीढ़ी में लेकर जायेगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत नरसिंहपुर श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, वन उपज समिति अध्यक्ष देवी सिंह पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, सुनील कोठारी, राजेंद्र सिंह ठाकुर, रमाकांत चौबे, जिला पंचायत सदस्य सीताराम नामदेव, राव प्रहलाद सिंह, सूर्यभान सिंह, जनपद सदस्य लक्ष्मण सिंह, सरपंच हेमराज सिंह, राकेश चरण दुबे, भान सिंह, चंद्रभान सिंह, इंद्रपाल सिंह, उप सरपंच राजेंद्र सिंह राजपूत, शिव प्रसाद बघौरिया, राकेश दुबे, सौभाग्य सिंह, योजना अधिकारी जीके नायक, प्राचार्य श्रीमती रमता चौबे, श्रीमती रमता चौबे, बेनी प्रसाद मेहरा, गोविंद सिंह पटेल, दीपक नेमा, ब्रजेश पटवा, दीपक अग्निहोत्री, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी- कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *