आफताब खान


पथरिया ! नगर के वार्ड 13 के खटीक मुहल्ला के में गुरुवार को शिव परिवार का विधि विधान से प्राण प्रतिष्ठा कराया गया। इस दौरान नगर में भव्य कलश यात्रा निकाला गया। हाल ही में शिव मंदिर की स्थापना कराई गई। इस मंदिर में काफी दिनों से वार्ड 13 निवासी शिव परिवार की मूर्ति स्थापना की योजना बना रहे है। जिस पर अमल करते हुए शिव भक्तों और ग्रामीणों ने भगवान शंकर, पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की मूर्ति मंगाई। वही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के वाचक पंडित अवधेश कृष्ण महाराज के द्वारा विधि विधान से अन्न,जल,फल,फूल एवं अंतिम दिन हज़ारिया स्नान करने के बाद महिलाओं ने शिव परिवार को अपने सिर पर रखकर नगर भ्रमण के लिए किया गया। यात्रा के दौरान भक्त भक्ति गीतों पर खूब थिरके। इस दौरान सभी नक एक दूसरे के ऊपर गुलाल और अबीर भी उड़ाए। दोपहर को शिव परिवार की प्राण- प्रतिष्ठा कराया गया। इस पूरे कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ अर्जित किया।
