विभिन्न स्कूलों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
विद्यार्थियों की स्थिति कमजोर होने पर शाला प्राचार्य एवं कक्षा शिक्षक के शैक्षणिक कार्य पर कलेक्टर श्री कोचर ने अप्रसन्नता जाहिर की





दमोह : परख राष्ट्रीय सर्वे 2024 में चयनित शालाओं अंतर्गत कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज शासकीय ई.पी.ई.एस. चैनपुरा, मिशन स्कूल दमोह एवं एस.ए.एम. इंग्लिश मीडियम स्कूल मुडिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री कोचर ने छात्रों से चर्चा की एवं छात्रों को कराये गये मॉक टेस्ट 01 एवं 02 मे उल्लेखित प्रश्नों को छात्रों से पूछा, साथ ही मॉक टेस्ट के परीक्षा परिणाम एवं परिणाम विश्लेषण के आधार पर शिक्षकों से जानकारी ली । विद्यार्थियों की स्थिति कमजोर होने पर शाला प्राचार्य एवं कक्षा शिक्षक के शैक्षणिक कार्य पर अप्रसन्नता जाहिर की। शासकीय ईपीईएस चैनपुरा शाला एनएएस अंतर्गत कक्षा 06 चयनित हैं। कलेक्टर श्री कोचर ने प्रत्येक कक्षा में पहुंचकर विद्यार्थियों से प्रश्न पूंछे जिनका जबाव विद्यार्थियों द्वारा दिये गये। कक्षा शिक्षिका के द्वारा बताया गया कि जो छात्र कमजोर हैं, उन्हें पृथक से एनएएस की तैयारी कराई जायेगी।
कलेक्टर श्री कोचर ने अर्द्वशासकीय मिशन स्कूल,दमोह में पहुंचकर एनएएस अंतर्गत चयनित कक्षा 3,6 एवं 9 की कक्षाओं का निरीक्षण किया । छात्रों को मॉक टेस्ट 01 एवं 02 कराये गये है, टेस्ट के परीणाम को देखा गया, छात्रों की अच्छी स्थिति प्रदर्शित नहीं हुई साथ ही निरीक्षण के दौरान देखा गया कि कक्षा 6 में अध्यापन कार्य करने वाले विद्यार्थियों की स्थिति कमजोर होने पर शाला प्राचार्य एवं कक्षा शिक्षक के शैक्षणिक कार्य पर अप्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा छात्रों की पृथक से कक्षाये संचालित कराई जायें, छात्रों के परिणाम में अपेक्षित सुधार किया जाये। साथ ही बीआरसीसी,दमोह एवं कक्षा 03 एवं 06 के नियुक्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शाला में उपस्थित होकर, अच्छे परिणाम हेतु छात्रों की तैयारी कराई जाये।
कलेक्टर श्री कोचर ने अशासकीय एस.ए.एम.इंग्लिश मीडियम स्कूल, मुडिया का निरीक्षण किया, इसमें कक्षा 03 एवं 06 चयनित हैं। यह अंग्रेजी माध्यम की शाला है, कलेक्टर श्री कोचर ने छात्रों से अंग्रेजी में बात-चीत करके बच्चों के शैक्षणिक स्तर को का जाना । छात्रों को एन.ए.एस. अंतर्गत तैयारी कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही छात्रों की अच्छी तैयारी हो, इसके लिए स्कूल प्राचार्य को कहा गया। उन्होंने कहा अवकाश के दिवसों में छात्रों की तैयारी कराई जाये।ज्ञातव्य है कि 04 दिसम्बर 2024 को जिले में परख राष्ट्रीय सर्वे का आयोजन चयनित शालाओं में किया जायेगा।
