Spread the love

दमोह : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में जिला दमोह एवं तहसील न्यायालय हटा, पथरिया एवं तेंदूखेड़ा में 14 दिसम्बर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। उक्त नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु अधिवक्ता संघ दमोह में अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं समस्त अधिवकतागण के साथ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार तिवारी, विशेष न्यायाधीश/प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत उदय सिंह मरावी, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय मोहम्मद अजहर, जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेश भट्ट सहित समस्त न्यायाधीशगण, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ कमलेश भारद्वाज सहित समस्त अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

            प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार तिवारी ने उद्बोधन में कहा कि 14 दिसम्बर 2024 को इस वर्ष की अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। लोक अदालत की सफलता अधिवक्ताओं के द्वारा रूचि लिए जाने की दशा में ही सुनिश्चित की जा सकती है। चूंकि अधिवक्ता संघ के समस्त अधिवक्ताओं के द्वारा विगत नेशनल लोक अदालत में पूर्ण सहयोग किया जाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। पुनः आगामी नेशनल लोक अदालत में भी समस्त अधिवक्ताओं से पूर्व की भांति सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अधिवक्ता समस्याओं को निश्चित रूप से मेरे संज्ञान में लाये ताकि उसका प्राथमिकता से निराकरण किया जा सके।

वरिष्ठ अधिवक्ता भगवती प्रसाद श्रीवास्तव ने अधिवक्ताओं की ओर से लोक अदालत में पूर्ण सहयोग प्रदान किये जाने हेतु आश्वस्त किया। श्री कमलेश भारद्वाज ने भी अधिवक्ताओं की ओर से आगामी नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने हेतु बढ़चढ़ कर सहयोग प्रदान करने की बात कही।  कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सचिव अधिवक्ता संघ दमोह सुधीर पाण्डेय द्वारा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *