Spread the love

दमोह : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थ यात्रा पर जाने के लिए तैयार खड़े तीर्थ यात्री चेहरे पर प्रसन्नता का भाव लेकर सरकार को धन्यवाद देते हुये दमोह के रेल्वे प्लेटफार्म पर बडी संख्या में एक परिवार की तरह दिखलायी दे रहे थे। तीर्थ यात्री प्रसन्न थे कि सरकार उनको द्वारकापुरी दर्शन करने भेज रही है। मुख्य मंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत एक विशेष रेल के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न तीर्थ क्षेत्रों में  समय समय पर ले जाया जाता है। इसी के तहत आज एक विशेष ट्रेन तीर्थ यात्रा कराने के लिये द्वारका के लिये रवाना हुई। दमोह से यात्रा का लाभ लगभग 200 से अधिक  तीर्थ यात्रियों को मिला है। दमोह रेल्वे स्टेशन पर आईआरसीटीसी के द्वारा यात्रियों का स्वागत राम नाम का दुपट्टा, रक्त चंदन माला, तिलक वंदन के साथ पेयजल आहार प्रदान कर रवाना किया गया। आईआरसीटीसी के अधिकारी अभय सिंह परिहार ने बताया कि यात्रा विदिशा से प्रारंभ हुई है जिसमें विदिशा,सागर एवं दमोह के लगभग 200 यात्रियों को ले जाया जा रहा है। यहां से सीधे द्वारका जायेंगे। यहां दर्शन एवं समीप के सभी मंदिरों में पूजनार्चन कराया जायेगा। उन्होने बताया कि चाय, नाश्ता, भोजन एवं आवश्यक सामग्री प्रदान की जायेगी। किसी प्रकार की परेशानी न हो यात्रियों के लिये इसके लिये हमारा स्टाफ लगातार सक्रिय रहता है।

            वहीं यात्रा करने वाले नोहटा निवासी हरिराम ने बताया द्वारका तीर्थ यात्रा के लिए मुख्यमंत्री जी भेज रहे है। ग्राम मोआरी निवासी टुल्ली बाई ने बताया द्वारका तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं। देवी सिंह ठाकुर ने बताया द्वारकाधीश तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे हैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी भेज रहे हैं उन्होंने कहा की बहुत अच्छी व्यवस्था है। तीर्थ यात्री शोभाराम ने बताया द्वारिकापुरी जा रहे हैं बहुत अच्छा लग रहा है मुख्यमंत्री जी द्वारकापुरी भेज रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *