Spread the love

खरगोन। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय में गुरुवार को कटे होंठ, फटे तालू से ग्रसित बच्चों के निवारण शिविर लगाया गया। आरबीएसके के जिला समन्वयक विनोद पंवार ने बताया कि जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से चिन्हित 25 बच्चो का पंजीयन किया गया। इनमें से 14 बच्चों को भोपाल के लाहोटी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शुभम पाटीदार एवं चंचल ठाकुर द्वारा सर्जरी के लिए चिन्हित किया गया है।
इन बच्चों की सर्जरी स्माईल ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत की जाएगी। बच्चों को लाने ले जाने, खाने पीने एवं रहने की समस्त व्यवस्थाएं नि:शुल्क रहेगी। नोडल अधिकारी डॉ. संजय भट्ट ने बताया कि शिविर का आयोजन जन्मजात विकृति से ग्रसित बच्चों के नि:शुल्क सर्जरी के लिए किया जा रहा है ताकि क्षेत्र से गरीब जनता को भी शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके।
शिविर में कोटला खेड़ी महेश्वर की कायराए भीकनगांव के तनिष्क, गोराडिया की समीक्षा, बसंतपुर से रविराज एवं रेशमा, भीखन से दिव्या, कुंडापुरा से आदित्य, गोपालपुर से ललिता, पाचंबा से नंदिनी, भगवानपुरा से अरवी, उठावद से गुंजन, सोलना से मानव, कसरावद से माधुरी, नांदरी भगवानपुरा से आकाश तथा सपाटीया झिरन्या से आर्यन जैसे बच्चों की सर्जरी लाहोटी अस्पताल भोपाल में निशुल्क की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *