Spread the love

गांजा तस्करों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
जबलपुर। पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है. पिछले 24 घंटे के दौरान बरगी, शहपुरा, तिलवारा कुण्डम पुलिस ने न केवल गांजा बेचने, बल्कि गांजा की खेती करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की है. इस दौरान पुलिस ने 1 महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार किया है. कार्यवाही के दौरान 34 गांजा के पेड़ सहित 18 किलो 447 ग्राम गांजा बरामद किया है. जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 70 हजार रूपये बताई गई है.
बरगी थाना प्रभारी कमलेश चौरिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एनएच 34 बस स्टॉप के पास सिवनी से आ रही एक बस को रोककर तलाशी ली गई. इस बस में बजरंग नगर मेडिकल निवासी 42 वर्षीय रामसिंह उर्फ रिब्बू पटैल सूटकेस नुमा ट्राली बैग में गांजा ला रहा था. जिसमें सात पैकिटो 7 किलो 30 ग्राम गंजा रखे हुये मिला.
शहपुरा और कुंडम में हो रही थी खेती…
इसी प्रकार शहपुरा थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ग्राम छरपट में अन्नी लाल गौड़ के खेत में 13 गांजे के लगे हुये पेड़ पाए गये. इन पेड़ों में 9 किलो 150 ग्राम गंजा निकला। इसी तरह कुण्डम थाना प्रभारी अनूप कुमार नामदेव ने बताया मुखबिर की सूचना पर देवरी कला में शहदेव कुमार झारिया के खेत में दबिश दी गई. जहां बाड़ी में हलदी के पेड़ों के बीच अवैध रूप से गांजा के छोटे बड़े 21 पेड़ लगे पाये गये। जिनकी तौल करने पर 867 ग्राम गांजा निकला.
महिला के पास से मिला गांजा ….
इसी तरह तिलवारा पुलिस ने एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 1 किलो 400 ग्राम गांजा जप्त किया.तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया भैरव नगर निवासी 32 वर्षीय रेखा सोंधिया के पास से एक पेकेट में 1 किलो 400 ग्राम गांजा जप्त किया. पुलिस ने सभी आरोपियो के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *