Spread the love

25 टू-व्हीलर जप्त, फोर व्हीलर पर चालानी कार्रवाही ::
इन्दौर ।
नगर निगम ने जिला प्रशासन के सहयोग से शुक्रवार को अग्रसेन प्रतिमा से टॉवर चौराहे तक सपना-संगीता रोड़ से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। इस दौरान 25 टू-व्हीलर वाहनों सहित करीब तीन ट्रक माल जप्त किया गया। फोर व्हीलर वाहनों के भी चालान बनाए गए।
नगर निगम कमिश्नर श‍िवम वर्मा के निर्देश पर नगर निगम के रिमुव्हल दस्ते ने एसडीएम ओम नारायण बडकुल एवं उपायुक्त लता अग्रवाल की अगुवाई में सपना संगीता रोड़ से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान भवन अध‍िकारी निर्माता हिंडोलिया, सहा. रिमुव्हल अध‍िकारी बबलू कल्याणे सहित नगर निगम के अध‍िकारी-कर्मचारी, ट्रेफ‍िक पुलिस के जवानों सहित संबंध‍ित विभाग के अध‍िकारी मौजूद थे। निगम के रिमुव्हल दस्ते ने सपना-संगीता रोड़ के दोनों किनारों पर अवैध रूप से स्थापित कई गुमटियों को हटाया। दुकानों के ओटलों को तोड़ा। कुछ दुकानों पर बगैर अनुमति लगाए गए स्क्रीन/होर्डिंग्स भी जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिए गए। इस दौरान यातायात पुलिस ने फुटपाथ पर वाहन खरीद-बिक्री करने वाले ऑटोडील वालों के करीब 25 टू-व्हीलर वाहनों को जप्त किया गया और चार पहिया वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए करीब 21 हजार रू. के चालान बनाए गए। इस कार्यवाही के दौरान नगर निगम ने करीब तीन ट्रक सामग्री जप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *