Spread the love

छिंदवाड़ा की जीत ने कांग्रेस के ताबूत की आखिरी कील ठोंक दी है – राकेश सिंह 

छिंदवाड़ा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और छिंदवाड़ा जिले के प्रभारी श्री राकेश सिंह बुधवार को प्रथम दौरे पर छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह का अभूतपूर्व स्वागत किया। प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार चुनावों की जीत के साथ सदस्यता अभियान में छिंदवाड़ा के कुशल संगठक भाजपा के जिलाध्यक्ष शेषराव जी का नाम देश भर में हुआ है। प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि मैं आज प्रभारी मंत्री के रूप में नहीं बल्कि भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में आपके बीच आया हूं। छिंदवाड़ा लोकसभा की जीत से आपने अपनी ताकत साबित कर दी हैं। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की जीत ने साबित कर दिया है कि यदि भाजपा के कार्यकर्ता संकल्प कर लें तो उनके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। छिंदवाड़ा की जीत ने कई मिथक तोड़े, कांग्रेस को आईना दिखाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की विजय यात्रा यहां रुकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा की जीत ने कांग्रेस के ताबूत की आखिरी कील ठोंक दी है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र और झारखंड में भी भाजपा की सरकार बनने वाली है। श्री राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता देवतुल्य ऐसे ही नहीं कहा जाता उसके पीछे कारण हैं, उन्होंने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पूरा जीवन निकाल दिया कभी अपेक्षा नहीं की । वरिष्ठ कार्यकर्ता हमारी पूंजी हैं। उन्होंने बताया कि हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत के लिए संकल्प किए थे, किसी ने पैरों में चप्पल नहीं पहनने का, किसी ने केश नहीं कटवाने का तो किसी ने एक समय भोजन करने का। जिस दिन अटल बिहारी बाजपेई ने प्रधानमंत्री के रूप में लाल किले से झंडा फहराए उस दिन उन्होंने अपने व्रत खोले। उन्होंने बताया कि इसमें बड़ी बात ये है कि अटल जी या भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इनमें से किसी को नहीं जानता था लेकिन ये उनका पार्टी के प्रति समर्पण था। भाजपा की जीत में जनता का आशीर्वाद कार्यकर्ता की मेहनत भी मिले है, भाजपा के पूर्व कार्यकर्ता का खून पसीना मिला है। उन्होंने कहा भाजपा की यात्रा बलिदान की यात्रा है। मोदी जैसा नेतृत्व है। सबसे बड़ी पार्टी मुट्ठी भर लोगों का समूह थी। उन्होंने कहा सरकार बनने के साथ हमारी जिम्मेदारी बढ़ गई है। पार्टी हमारी मां के समान है इसीलिए सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा भाजपा के कार्यकर्ता बनने के लिए नियति होती है। नियति तय करती है, नियति ने तय किया है कि हमें राष्ट्र के लिए काम करना है। भाजपा का कार्यकर्ता सम्मान के लिए जीता है उस सम्मान की जवाबदेही मेरी है। मेरी अपेक्षा है की पार्टी के निर्णय का सम्मान करें। पार्टी के निर्णय सर्वोपरि होते हैं। जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं के समर्पण की जीत है। मेरी पहचान पार्टी के कारण है। भाजपा देश की एक मात्र पार्टी है जहां कार्यकर्ता के काम का सम्मान होता है। भाजपा में किसी की भूमिका निर्धारित नहीं है। पार्टी के निर्देशों को मानना आवश्यक है। किसी समूह में वंदे मातरम, भारत माता की जय सुनाई दे तो वो अवश्य भाजपा के कार्यकर्ताओ का समूह है। राष्ट्रीय ध्वज कहीं जमीन पर गिर जाए उसे दौड़ कर उठाए वो भाजपा का कार्यकर्ता है। भारत माता का गौरव बढ़े और गरीब को न्याय मिले यही भाजपा का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मैं मंत्री के रूप में नहीं आपके कार्यकर्ता भाई के रूप में आपके साथ खड़ा रहूंगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *