
जबलपुर। पुलिस कप्तान के निर्देशन में मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त आरोपियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान गोसलपुर एवं हनुमानताल थाना पुलिस ने 3 तस्करों को धरदबोचा। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 176 ग्राम गांजा, 4.30 ग्राम स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकिल जब्त की गई। क्राईम ब्रांच, थाना गोसलपुर तथा हनुमानताल की टीम द्वारा उक्त कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गोसलपुर रेल्वे स्टेशन के बाहर पंप हाउस के पास एक लड़का सफेद, हरे, लाल रंग का ट्राली बैग लिये हुये एवं पीठ मे लाल रंग का पि_ू बैग टांगे हुये खड़ा है जो संभवत: ट्राली बैग में मादक पदार्थ गांजा रख कर ग्राहक की तलाश में हैं। सूचना पर तत्काल योजनाबद्ध तरीके से क्राईम ब्रांच एवं गोसलपुर पुलिस के द्वारा दबिश देते हुये आरोपी छुई मोहल्ला, बेलबाग निवासी 20 वर्षीय आदी पटेल उर्फ पल पिता स्व. दिलीप पटेल को पुलिस ने धरदबोचा। आरोपी की तलाशी एक मोबाईल एवं नगद 510 रुपए के साथ ट्राली बैग के अंदर पैकिटों में 7 किलो 176 ग्राम गंाजा जब्त किया गया। जिसकी कीमत करीब 1 लाख 40 हजार रुपय बताई जा रही हैं। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकारा कि उसे शीतला माई निवासी आरोपी नानू उर्फ अभिषेक पटेल ने 3500 रुपये देकर रायपुर ट्रेन से भेजा था। आरोपी नानू के कहे अनुसार रायपुर में एस 3, एस-4 कोच के पास वह खड़ा रहा जहां एक व्यक्ति ने उसे यह ट्राली बैग दिया। जिसे लेकर वह ट्रेन मे बैठ कर वापस लौटा। आरोपी नानू ने कहा था कि कटनी से अधारताल के बीच में एक व्यक्ति उससे ट्राली बैग ले लेगा। इसके पूर्व भी उसने आरोपी नानू उर्फ अभिष्ेाक पटैल के कहे अनुसार 2 बार रायपुर छत्तीसगढ़ से गांजा लाकर दिया था, जिसकी बिक्री दोनों करते थे। आरोपी से 7 किलो 176 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त कर थाना गोसलपुर में आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये विवेचना में लिया गया। आरोपी की धरपकड़ में उप निरीक्षक मनोज कुरील, सहायक उप निरीक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक अवधेश, ऋषि रोहित, पुष्पेन्द्र सिंह, संदीप विश्वकर्मा, पूर्णचंद्र अडलकतथा क्राईम ब्रांच के क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक नीरज तिवारी, राकेश बहादुर, सादिक अली, मानस उपाध्याय, सतेन्द्र यादव, आरक्षक जय प्रकाश तिवारी सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल, आरक्षक अजय की सराहनीय भूमिका रही।
स्मैक सहित धराए डैफिनेट और लोटा
इधर हनुमानताल थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मथुरा सेठ की बाड़ी में आरोपी तौहीद मस्जिद, आनंद नगर, कटरा, अधारताल निवासी 24 वर्षीय शाहनवाज उर्फ डैफिनेट एवं बाबाटोला, हनुमानताल निवासी 24 वर्षीय सलामुद्दीन उर्फ लोटा को 4.30 ग्राम स्मैक सहित धरदबोचा आरोपियों से तस्करी में प्रयुक्त की जा रही मोटर सायकिल भी जब्त की गई। टीआई हनुमानताल धीरज राज ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली की 2 व्यक्ति जो काले रंग की जैकेट पहने हुये हैं एवं काले रंग की मोटर सायकल से स्मैक लेकर आए हैं। मुखबिर के बताये अनुसार मथुरा सेठ की बाड़ी के पास संदेहियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी डेफिनेट की जैकेट के अंदर कागज की 25 पुडिय़ा एवं आरोपी लोटा के पास जैकेट के अंदर कागज की 20 पुडिय़ा मिली। दोनों के पास मिली पुडिय़ों में कुल 4.30 ग्राम स्मैक एवं मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एन डब्ल्यू 1082 जब्त करते हुए धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों की धरपकड़ में उप निरीक्षक सचिन वर्मा, प्रधान आरक्षक महेन्द्र शुक्ला, महेन्द्र बिष्ठ, सुग्रीव तिवारी, आशीष असाटी, आरक्षक गौरव तिवारी, आरक्षक सुलभ राय की सराहनीय भूमिका रही।
