Spread the love

दमोह। यहां शिव नगर का नहीं पूरे दमोह नगर और जिले का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव है क्योंकि आचार्य भगवान श्री विद्यासागर जी महाराज ने अपना अंतिम आशीर्वाद शिवनगर वालो को नहीं बल्कि दमोह वालो को दिया था। यह उद्गार आचार्य श्री समय सागर जी के शिष्य मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज ने सोमवार को अभिव्यक्त किए। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी धर्मशाला में निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी महाराज शिवनगर पंच कल्याणक महोत्सव के निमित्त से संघ सहित विराजमान है। उनके साथ मुनि श्री प्रभात सागर जी श्री चंद्र सागर जी, श्री निरीह सागर जी एवं दो छुलक जी भी शहपुरा में चातुर्मास उपरांत दमोह पधारे है। जबकि दमोह में चतुर्मासरत मुनि श्री प्रयोग सागर एवं मुनि श्री सुब्रत सागर जी पहले से विराजमान है। इनके अलावा आसपास विराजमान मनी तथा आर्यिका संघ का सानिध्य भी शिव नगर पंचकल्याणक महोत्सव में प्राप्त होने जा रहा है। सोमवार को धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज ने कहां की पुण्य भाव का उदय आने पर ही पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का सौभाग्य मिलता है। अभी लोगों को सिद्ध चक्र विधान में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ था वही अब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है जिसका लाभ समाज का प्रत्येक परिवार अवश्य ही उठाएं। मुनिश्री अभय सागर महाराज एवं संघ से जुड़े अनेक संस्मरण सुनाते हुए शिवनगर पंचकल्याणक महोत्सव में सकल जैन समाज से सहभागिता दर्ज कराते हुए इंद्र इंद्राणी बनकर पुण्यार्जन करने प्रेरित किया।
पंचकल्याणक के लिए आज होगा महापात्र चयन- समाधिसत आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के अंतिम आशीर्वाद से 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक शिवनगर में निर्यापक मुनि श्री अभय सागर जी महाराज के ससंघ के मंगल सानिध्य में होने जा रहे पंचकल्याणक महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ  आयोजन में  महापात्र का चयन आज दिनांक 26 नवंबर को दोपहर 1ः00 बजे से दिगंबर जैन धर्मशाला नन्हे मंदिर में किया जावेगा इसमें पंचकल्याणक हेतु सौधर्मेंद्र कुबेर ईशान इंद्र सनथ आदि इंद्र का बोलियां के माध्यम से चयन किया जावेगा।
पंचकल्याणक महोत्सव के मीडिया प्रभारी सुनील वेजीटेरियन ने बताया कि महोत्सव के आयोजन के लिए जोर-जोर से तैयारी की जा रही है आयोजन हेतु विभिन्न समितियां का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम हेतु एक विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है। भक्त गणों के भोजन हेतु एक विशाल भोजनशाला निर्मित की जा रही है बाहर से पधारे हुए अतिथियों के लिए आवास की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है शिवनगर पंचकल्याणक महोत्सव समिति के संयोजक सुनील डबोलिया एवं रिंकू खजरी ने सभी श्रद्धालुगनों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *