Spread the love

दमोह : म.प्र.एनसीसी बटालियन सागर के कमान अधिकारी कर्नल अरुण बल्हारा के निर्देशन एवं प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डॉ अग्रवाल उ. मा. विद्यालय और शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में एनसीसी दिवस को उत्साह पूर्वक मनाया गया।

  एनसीसी अधिकारी डॉ के बामनिया ने बताया 77 एनसीसी दिवस युवा संगठन के लक्ष्यों और उद्देश्यों को याद करने के लिए एनसीसी दिवस मनाया जाता हैं। प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार जैन ने  कहा कैडेट्स एनसीसी के आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन को अपने जीवन में उतारें।  कर्तव्य के प्रति  समर्पण,निष्ठा, अनुशासन और आत्म बलिदान का विचार पैदा करता है।डॉ अग्रवाल उ. मा. विद्यालय के प्राचार्य मनीष चौरसिया ने कहा है कि एनसीसी की स्थापना 15 जूलाई 1948 में हुई थी किन्तु एनसीसी दिवस नवम्बर के अंतिम रविवार को मनाया जाता है क्योंकि एनसीसी की पहली इकाई इसी रविवार को हुई। इस अवसर पर  सीनियर कैडेट भूपेंद्र विश्वकर्मा,अजय सिंह लोधी, नरेश पटेल, श्रेय सोनी एवम महाविद्यालय के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *