
पथरिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में सी.बी.एम.ओ. डॉ. शशिकांत पटैल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत हाईरिस्क प्रग्नेंसी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 25 हाई रिस्क एवं 13 सामान्य गर्भवती महिलाओ का स्वास्थ्य परीक्षण कर समस्त आवश्यक जॉचे की गई। उक्त कैंप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका छावडा, डॉ. श्वेता पटैल, बी.पी.एम. लखन गोयल, बी.सी.एम. रत्नेश दुबे, बी.ई.ई. रजनीश सिंह, एन.ओ. मनोरमा कोरी, फार्मासिस्ट ओमकार पटैल, फार्मासिस्ट सोनू नामदेव, लेबटैक्नीशियन अमित जैन, नन्नेभाई पटैल, सी.एच.ओ. रजिया खान, नीलम जाटव, कविता अहिरवार, खुश्बू, भारती एवं सुमन अहिरवार, एल.एच.व्ही. चंदा चौबे, मालती जाटव, ए.एन.एम. सहित अशा सुपरवाईजर, ममता पटैल, गीता पटैल, सुशला कुर्मी सवीता पटैल के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपस्थित रही।
