Spread the love

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने दमोह शहर में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए भैंस का घी, गाय का घी एवं गाय भैंस के मिश्रित दूध के नमूनें जांच हेतु लिए। कार्यवाही में दमोह शहर में मोरगंज गल्ला मंडी स्थित विद्यासागर मिल्क एंड एग्रो प्राइवेट लिमिटेड मिल्क चिलिंग सेंटर दूध डेरी का निरीक्षण किया गया। मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित भैंस का घी, गाय का घी एवं गाय भैंस के मिश्रित दूध के नमूनें जांच हेतु लिए गए। मौके पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी की सहायता से दूध, दही, पनीर, घी, मलाई आदि की गुणवत्ता जांच की गई। इन दुग्ध पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

            कार्यवाही में मौके पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी के केमिस्ट सौरभ भारद्वाज एवं सहायक प्रवीण चौबे उपस्थित थे। मौके पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी के माध्यम से खाद्य सुरक्षा जनजागरुकता एवं खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं दूध विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही आम उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *