Spread the love

किसी भी  अधिकारी-कर्मचारी की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी

दमोह : योग आयोग मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर  ने जिले के विकासखंड शासकीय योग प्रभारियों और समिति अध्यक्ष सदस्य की कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में बैठक ली ।

कलेक्टर श्री कोचर ने बैठक में कहा मध्यप्रदेश योग आयोग स्कूल शिक्षा विभाग के योग पाठ्यक्रम के निर्देशानुसार कक्षा- 1 से 12 तक के विद्यार्थियों को योग शिक्षा दी जाये और एक कालखंड योग का अवश्य संचालित किया जाये, छात्रों को योग शिक्षा का ज्ञान मिले, योगासन और प्रणायाम से छात्रों को अवगत करायें, जिससे विद्यार्थियों का शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास हो सकें। उन्होंने कहा समय समय पर जिला योग प्रभारी एवं विकासखंड योग प्रभारी अपने विद्यालयों की मानीटरिंग भी करें, जहां योग कक्षाये संचालित नही होती उन विद्यालयों की जानकारी से अवगत करायें। निरीक्षण प्रतिदिन किया जाये, साथ ही प्रतिवेदन जिला योग प्रभारी के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय दमोह जमा किया जाये। कलेक्टर श्री कोचर ने कहा योग आयोग पाठ्यक्रम अनुसार कक्षाएं संचालित नहीं पाईं जाती है, तो संस्था प्रधान, प्राचार्यो एवं योग प्रभारी,  योग क्लब प्रभारी विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। योग आयोग द्वारा शहरी वार्डों व ग्राम स्तर पर समितियों का गठन किया गया है। अप्रशिक्षित योग प्रभारियों को  योग प्रशिक्षण एक सप्ताह के अन्दर जिला योग प्रभारी देना सुनिश्चित किया जाये।

            उन्होंने कहा शासकीय प्राथमिक माध्यमिक एकीकृत हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों में अंतिम पीरियड में बच्चों के लिए योग साधना, योग आयोग पाठ्यक्रम अनुसार कक्षाएं संचालित की जायें। शहरी वार्डों व ग्राम योग प्रभारी एवं शासकीय शिक्षक पदेन सचिव, समितियों, कर्मचारी, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की योग कक्षाएं सहभागिता रहे। बड़ी संख्या में बच्चों एवं  व्यक्ति अर्थात जन-जन, घर-घर योग पहुंचाने का शतप्रतिशत प्रयास किया जाये, किसी भी कर्मचारी, अधिकारी की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह जिम्नेजियम हाल दमोह में निःशुल्क मुख्यमंत्री योग प्रशिक्षण केन्द्र चल रहा है, प्रातः काल 6 से 7:30 बजे तक निःशुल्क योग प्रशिक्षण प्राप्त कर घर-घर योग, जन-जन योग पहुंचाने का कार्य किया जाये। बैठक में योग से जुड़े पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव कलेक्टर के समक्ष रखे।

            बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये। आयोजित बैठक मे जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा ,जिला योग प्रभारी द्वारका करकरे, जिले के अलावा विकासखंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *