Spread the love

कहा – शिविर लगाकर समस्यायें निपटाई जायेंगी

दमोह : जिले की हटा तहसील अंतर्गत वनांचल ग्राम घोघरा में रात्रिकालीन चौपाल कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की मौजूदगी में लगाई गई। इस दौरान कलेक्टर श्री कोचर ने ग्राम के लोगों से रू-ब-रू चर्चा की और उनकी समस्यायें सुनी। इस मौके एसडीएम हटा राकेश मरकाम खासतौर मौजूद थे।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा पहली रात्रि चौपाल तहसील हटा के ग्राम पंचायत घोघरा में लगाई गई, यहां पर लगभग 80 से 90 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति यानी आदिवासी समाज के लोग हैं। चौपाल में बड़ी संख्या में जनता उपस्थित हुई, दो से तीन बातें सामने आई है, जिस पर हम काम कर रहे हैं। पहला यह देखने में आया है कि कई सारी सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ यहां पर लोगों को इसलिए नहीं मिल पाता है, क्योंकि उनके पास सही दस्तावेज नहीं है, सबसे इंपॉर्टेंट दस्तावेज जाति प्रमाण पत्र उनके पास हो, तो जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से ही कई सारे फायदे यथा राशन बगैरा मिलने लगता है। प्रयास किया जा रहा हैं कि अगले कुछ दिनों के अंदर बड़े पैमाने पर यहां पर शिविर लगाएंगे ताकि जाति प्रमाण पत्र पात्र लोगों के बन जायें। दूसरा कई बार ऐसा होता है कि समग्र और आधार की लिंकिंग नहीं है, आधार और मोबाइल नंबर की लिंकिंग नहीं है, ई-केवाईसी नहीं हुई है और भी कई कठिनाइयों के कारण कई योजनाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पाता है, तो इस तरह की शिकायते भी सामने आई है। यह भी प्लान किया है कि यहां पर और यहां के आसपास के क्षेत्रों में इस तरह के शिविर साथ में लगाएंगे, ताकि लोगों की समस्याएं पूरी तरह से दूर हो जायें। इसी प्रकार से किसान सम्मान निधि को लेकर भी लोगों की समस्या आई है, लोगों ने बताया पहले किसान सम्मान निधि की रशि मिलती रही, अब नहीं मिल रही है, यह सारी चीजे शिविर में हल होने वाली है, इसके लिए शिविर प्लान किया जा रहा हैं।

            कलेक्टर श्री काचेर ने कहा जो यहां से पलायन होता है, लोग मजदूरी करने के लिए बाहर जाते हैं, लोगों ने बताया कि यहां पर सिंचाई की सुविधा यदि अच्छी हो जाती है, प्रधानमंत्री धरती आभा योजना के तहत और अन्य योजनाओं के अंतर्गत यहां पर तालाब की कुछ साइट्स के बारे में बताया गया है, इसका एक बार परीक्षण उपयंत्रियों के माध्यम से कर लिया जाएगा, उसके बाद प्रयास करेंगे कि यहां पर कुछ तालाब स्वीकृत हो जाए, जिससे यहां की जीवन धारा बदल सके जिससे लोगों का पलायन रोका जा सकता है।

            उन्होंने कहा इसके अलावा यहां पर जो वनोपज होती है, उन वनोपज का संग्रहण, विपणन, विक्रय ताकि उनकी सही लागत आदिवासी भाई-बहनों को मिल सके, इसके लिए भी काम करने की बहुत आवश्यकता है। वनोपज और सिंचाई के मुद्दों पर काम करते हैं, तो पलायन को रोकने में बड़ी मदद मिल सकती है। आंगनबाड़ी भवन और स्कूल भवन बहुत लंबे समय से अधूरे पड़े हुए हैं, जिसके पीछे कई प्रकार की अनियमत्ताओं के लोगों ने आरोप लगाए हैं, यह बहुत ही गंभीर इश्यू है इस पर जांच के निर्देश दिए हैं और कहा गया है, कि जिन लोगों ने इसमें गड़बड़िया की है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और यदि पुलिस कार्यवाही करना पड़े तो वह भी की जाए।

स्वास्थ्य अमले की हुई तारीफ

            यहां पर स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ ए.एन.एम. और सी.एच.ओ. की ग्रामीणों ने सराहना की। लोगो ने कहा यहां पर ही रहती है, काम कर रही है।

विद्युत विभागे के अधिकारी तलब

            कलेक्टर श्री कोचर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को तबल किया, शिविर में जितनी समस्याएं आई, के बारे में उनसे चर्चा की और मौका निरीक्षण कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। उप-स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए कहा काम कराये और प्राकलन् जमा करे, राशि रेड क्रास से दी जायेगी।

घर-घर जाये महिलाओं को एजूकेट करें

            कलेक्टर श्री कोचर ने ए.एन.एम. और सी.एच.ओ. से कहा घर-घर जायें। महिलाओं से मिले और उन्हे एजूकेट करें ताकि वे अपनी हर स्वास्थ्य संबंधी बाते बताएं और जहां जरूरत हो उपचार किया जाये। गर्भवती महिलाओं से कहा 4 बार जरूर जांच करवायें, हटा जाये 9 और 25 तारीख को वहां जांच होती है।

अधिकारियों को लगाये गये फोन

            कलेक्टर ने यहां जैसे ही कोई समस्या सामने आई तत्काल ही संबंधित अधिकारियों से मोबाईल पर चर्चा कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान वन विभाग के पन्ना जिले के वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस क्षेत्र की समस्या रखते हुए निराकरण की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *