Spread the love

मदद और सरकारी सुविधाएं मिलने का दिया आश्वाशन

दमोह : आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत घोघरा में देर शाम पहुंचे कलेक्टर दमोह सुधीर कोचर की सूचना मिलने पर अन्य पंचायतों के लोग भी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान राजस्व, वन विभाग, जाति प्रमाण पत्र, खाद्यान्न कूपन, गरीबी रेखा सहित कई समस्याओं को ग्रामीणों ने कलेक्टर के सामने रखा। इस दौरान कलेक्टर श्री कोचर के सामने एक परिवार से तीन दिव्यांग भी मदद की गुहार लगाते हुए आए। कलेक्टर ने तीनों दिव्यांगों के वाहन के पास स्वयं जाकर बात की और मौके पर उपस्थित एसडीएम हटा राकेश मरकाम को संबंधित समस्या को हल करने के दिशा निर्देश दिए।

     चोरइया पंचायत अंतर्गत एक ही परिवार से दिव्यांग हुए तीन भाई बहिन 10 बजे रात कलेक्टर के पास पहुंचे थे। दिव्यांग पूरण बंजारा, खेमा बंजारा और ख़ेमी बंजारा द्वारा बताया की वह 10 वर्ष की उम्र तक पूर्ण रूप से स्वस्थ थे और अब दिव्यांग हो गए।  पिता का निधन हो गया और मां वृद्ध है। शौचालय और पानी की व्यवस्था न होने से तकलीफ का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर दमोह द्वारा तत्काल सचिव ग्राम पंचायत चोरइया स्वदेश त्रिपाठी को उक्त समस्या के निराकरण हेतु निर्देश दिए गए। उपस्थित जनप्रतिनिधि, और प्रशासनिक अमले से इस समस्या को एक सफ्ताह में समाधान करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *