सफाई का लगातार 25 वां सप्ताह, जिसमें दमोह नगर की सफाई की सिल्वर जुबली कंपलीट



दमोह : हम लोग लगातार सफाई से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहे हैं, अगला स्वच्छता सर्वेक्षण आ रहा है। अभी दमोह में कार्यवाही की है जिसके तहत 120 माइक्रोन से कम वाली पॉलीथिन को बड़े पैमाने पर जप्त किया गया है, आगे भी कार्यवाही बहुत सख्ती से जारी रहेगी। प्लान किया जा रहा है कि आगे 200 माइक्रोन से ऊपर की अच्छी पॉलीथिन बनाकर के लोगों को डिस्ट्रीब्यूट कराया जाए, ताकि लोग उसका उपयोग करें और इस तरह की पॉलीथिन का उपयोग न करें। कई सारी चींजे सफाई अभियान में जुड़ती जाएगी और लोगों के सहयोग से इसको बहुत बेहतर तरीके से करेंगे। यह बात कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज पुरेना तालाब सफाई अभियान के 25 सप्ताह पूरे होने पर आमजन से कही।
कलेक्टर श्री कोचर ने कहा पुरेना तालाब में सफाई अभियान चलाया गया, यह सफाई का लगातार 25 वां सप्ताह है, जिसमें दमोह नगर की सफाई की सिल्वर जुबली कंपलीट हुई है। तालाब के आसपास के रहवासी सफाई के लिए आए हुए हैं। उन्होंने दमोह की जनता और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि सभी को धन्यवाद देते हुये कहा इन्हीं की बदौलत सफाई अभियान लगातार 25 सप्ताह से चल रहा है। उन्होंने कहा बीच में कई कार्यक्रमों में मैं नहीं आया हूं, जिससे यह पता चल सके और यह चीज मैं देख पाऊं की कलेक्टर के बिना भी चींजे चलती हैं या नहीं, कलेक्टर रहें या ना रहें, लोगों ने इस कार्यक्रम को बहुत अच्छे से चलाया। विश्वास है कि आगे भी सफाई अभियान चलता रहेगा क्योंकि लोगों ने इसको अपने हाथ में ले लिया है। मोंटी रैकवार ने कहा दमोह के पुरेना तालाब में सामाजिक संगठनो के सहयोग से स्वच्छता अभियान चलाया गया। शहर को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए मजबूत निर्णय लेने होंगे, हम सभी को मिल-जुलकर अपने शहर को साफ स्वच्छ रखना है, प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग ना करें कागज की थैली का उपयोग किया जाये। नर्मदा सिंह एकता ने कहा सफाई अभियान का 25 वें सप्ताह के तहत कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर के आवाहन पर सामाजिक संगठनों द्वारा पुरेना तालाब में सफाई का दूसरा सप्ताह है, यहां पर पॉलिथीन बहुत ज्यादा निकल रही है। जिले वासियों से आग्रह है कि पॉलिथीन का उपयोग न करें।
विशाल शिवहरे ने कहा पुरेना तालाब पर लगातार दूसरे सप्ताह सफाई अभियान चलाया गया। सभी से आग्रह है शहर के जो प्रमुख स्थल और धरोहर है उन्हें साफ और स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
संतोष रोहित ने कहा विधायक श्री जयंत कुमार मलैया के निर्देशन और कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान के 25 सप्ताह हो चुके हैं, जिसमें सामाजिक संगठनों से लेकर वार्डों के लोग शामिल होते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह करते हुए कहा घर का कचरा कचरा गाड़ी में ही डालें, पॉलिथीन का कम से कम उपयोग करें, बाजार थैला लेकर जाएं जिससे पॉलिथीन मुक्त दमोह हो और सुंदर दमोह बने।
जन अभियान परिषद से भावना दुबे ने कहां नगर को स्वच्छ बनाने की पहल जिला प्रशासन और समाजसेवी संगठनों के द्वारा लगातार 25 सप्ताह से की जा रही है, जिसमें सभी लोग दमोह को स्वच्छ बनाने में आगे आ रहे हैं। जन समूह से भी आग्रह है कि इस कार्य में सहयोग किया जाये। नैना तिवारी ने कहा सफाई अभियान के 25वे सप्ताह में पुरेना तालाब में सफाई की गई, यहां से अधिक मात्रा में पॉलिथीन निकाली गई है, सभी से आग्रह है कि अपने घरों का कचरा और पॉलिथीन तालाबों में ना डालें, कचरा गाड़ी में ही डालें। खुशी शुक्ला ने कहा सभी ने पुरैना तालाब में 25 वां श्रमदान कार्यक्रम मनाया, जिसकी शुरुआत बेलाताल की सफाई से की गई थी।
एम.एस.डब्ल्यू. की छात्रा अभिलाषा पाठक ने कहा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 25 वां श्रमदान कार्यक्रम पुरेना तालाब में आयोजित किया गया। सभी से आग्रह है कि यहां-वहां और घाटों पर कचरा ना डालें, यहां पर अधिक मात्रा में घरों का कचरा और पॉलिथीन मिला है, कचरा गाड़ी में ही कचरा डालें और पॉलिथीन का कम से कम उपयोग किया जाये।
