Spread the love

जबलपुर। अपर कलेक्टर मिशा सिंह की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व महाअभियान 3.0 की वृहद समीक्षा की गई, जिसमें अभियान के दौरान विभिन्न कार्यों जैसे नामांकन, बंटवारा, सीमांकन, नक्शा सुधार, पीएम किसान योजना में खसरा ई-केवायसी आदि पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए। उन्होंने भू-अर्जन और डायवर्सन के प्रकरणों पर गंभीरता से कार्य करने की बात की और राजस्व रिकवरी का लक्ष्य तय करके उसे प्राप्त करने की आवश्यकता जताई।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नामांतरण का खसरे में अपडेशन समय पर किया जाए और सुशासन बनाए रखने के लिए मिलावट और अवांछित पदार्थों की रोकथाम के लिए गरूड़ दल को सक्रिय किया जाए। इसके अलावा, सभी होटलों में हाइजीन चेकिंग करने की भी सलाह दी। श्रीमती सिंह ने जिले में ईट क्लीन ईट हेल्थ थीम पर प्रभावी गतिविधियां शुरू करने की बात की, क्योंकि यह सभी उपभोक्ताओं को प्रभावित करता है।
उन्होंने एनएचएआई के काम को व्यवस्थित रूप से चलाने के निर्देश दिए और इस कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न होने देने की बात कही। बैठक में अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गौड़ और सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *