Spread the love

जिले में एक लाख 70 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जायेगी पोलियो रोधी दवा
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 8 दिसम्बर से 10 दिसम्बर तक चलाया जायेगा
नरसिंहपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियों के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने सभी बूथ पर समय पर टीम की उपस्थिति, सभी वैक्सीनेटर को प्रशिक्षित किए जाने, हाई रिस्क एरिया सघन मॉनीटरिंग, ट्राजिस्ट साईड के लिए अतिरिक्त‍ टीम का गठन, सभी घरों में टीम द्वारा सही मार्किग किए जाने निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए प्रशिक्षित टीम के सदस्यगण जहां बूथ, बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, प्रमुख चौराहा, प्रायमरी स्कूलों, ऑगनवाडी केन्द्रों में जाकर बच्चों को सुरक्षित करेंगे। वहीं मोबाईल दल घुमक्कड़ आबादी तथा बंजारा बस्ती, ईट भट्टा, शुगर मिल, गुड भटटी, निर्मार्णाधीन, मजदूर परिवार आदि सुदूर स्थलो में जाकर एक भी बच्चा एक भी परिवार न छूटे ऐसा प्रयास करेंगे। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती अजली शाह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष प्रकाश सिंह सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुनील पटैल ने प्रस्तु्तीकरण के माध्यम से अभियान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर से 10 दिसंबर 2024 तक आयोजित पल्स पोलियो अभियान को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम से जोड़ा गया है। कार्ययोजना के अनुसार राज्य शासन द्वारा जिले में एक लाख 70 हजार 329 का लक्ष्य दिया गया है। लक्ष्य की शतप्रतिशत प्राप्ति के लिए प्रत्येक टीम प्रथम दिवस 8 दिसम्बर को पल्स पोलियो बूथ पर पूर्ववत दवा पिलायेगी। 9 दिसम्बर एवं 10 दिसंबर को घर- घर जाकर 5 वर्ष के छूटे हुए बच्चों को दो बूंद पोलियो की दवा पिलायेगी। इसके साथ ही ड्यू लिस्ट के अनुसार हितग्राहियों की वर्तमान टीकाकरण की स्थिति का आंकलन भी करेगी। पूर्णत: असुरक्षित एवं आंशिक सुरक्षित बच्चों की सूची तैयार कर ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवसों में चिन्हित बच्चों का टीकाकरण भी किया जायेगा, जिससे संपूर्ण टीकाकरण का संकल्प हम सभी के सहयोग से पूर्ण कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *