Spread the love

मारपीट के मामले में एक साल से ज्यादा समय से था फरार

बीना । पुलिस ने मारपीट के मामले में एक साल से ज्यादा समय से फरार इनामी आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि फरार स्थायी वारंटी इनामी बदमाश नेतराम पिता लक्षण पाल(34) निवासी ग्राम एरन थाना आगासौद को गिरफ्तार किया है।आरोपी धारा 294, 323, 506, 34 के तहत एक साल से ज्यादा समय से फरार चल रहा है। वारंटी को गिरफ्तार करने में बीना थाना प्रभारी अनूप यादव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह, गौतम भट्ट, आरक्षक देवेंद्र यादव, मंगल यादव, बृजेंद्र ठाकुर, संदीप यादव का योगदान रहा।

टीम बनाकर आरोपी को पकड़ा

बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना लगते ही तत्काल टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *