Spread the love

रास्ते में हुई दुर्घटना मे एक की मौत दो गिरफ्तार एक फरार 

 दमोह!  कल रात शहर के एक शादी घर से लाखों रुपए की जेवरात से भरा बैग उड़ा कर भागे चोरों की किस्मत ने उनके साथ नहीं दिया चोरी में भले वे सफल हो गए लेकिन भागते समय रास्ते में उनकी कार पलटने से एक चोर की मौत हो गई तो वहीं दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक  अभी फरार बताया गया है !  विदित हो कि  शहर के जबलपुर नाका क्षेत्र में स्थित राधिका पैलेस में सोमवार रात करीब 8:30 बजे शहर के प्रतिष्ठित सेठ परिवार मे सगाई समारोह आयोजित था और इस दौरान वहां काफी चहल पहल थी इसी दौरान यहां पहुंचे अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्यों ने मौका पाकर करीब 50 लाख रुपए से अधिक के जेवरों से भरा एक बैग चोरी कर लिया और इसे लेकर निकल गए लेकिन इस पूरी घटना  सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके चलते चोरों की पुलिस ने तलाश तुरंत शुरू कर दी !

घटना की सूचना जैसे ही महिलाओं ने परिवार के पुरुष सदस्यों को दी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की जिसमें करीब चार युवक एक लाल कलर का बैग ले जाते दिखे पुलिस इस बड़ी वारदात की जांच में जुटी ही थी कि करीब दो ढाई घंटे बाद सूचना मिली कि  जिले के घाट पिपरिया क्षेत्र में एक कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है जिसमें एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो घायल है और एक युवक भाग गया है पुलिस ने तुरंत ही अपनी उस ओर अपनी जांच बढ़ा दी जिसके बाद यह जानकारी हासिल हुई है कि राधिका पैलेस से जेवरों से भरा बैग लेकर आरोपी एक कार में बैठकर भाग गए थे और जिले के घाट पिपरिया क्षेत्र के पास उनके कार एक हादसे का शिकार हो गई

 आसपास से गुजर रहे रहे लोगो ने एक गंभीर रूप से घायल आरोपी युग सिसोदिया को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया इस बीच पुलिस ने वायरलेस सेट पर जिले भर में सूचना प्रसारित कर दी की राजगढ़ जिले के कुछ बदमाश चोरी में शामिल है जिसके बाद अस्पताल पहुंचे घायलों को देखकर अस्पताल चौकी पर तैनात आरक्षक राजेश ठाकुर ने जब यह देखा कि घायल राजगढ़ जिले के निवासी है तो उन्होंने तत्काल कोतवाली टीआई आनंद राज को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की बात स्वीकार कर ली और पुलिस ने उनके पास से बैग भी बरामद कर लिया है जबकि एक आरोपी जिसका नाम रितिक बताया गया है वह मौके से भाग गया है जबकि गिरफ्तार आरोपियों के नाम देवेंद्र और सोनू है! इस घटना के संबंध में सेठ परिवार के देवेंद्र सेठ ने बताया कि बैग में करीब 50 लाख रुपए की जेवर थे जिनमें अधिकांश पुराने थे जबकि कुछ नए खरीदे गए थे इस घटना के बाद देवेंद्र सेठ की बहू मोनिका सेठ ने आकर बैग की को जाने की सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी! वहीं गौरझामर निवासी अभिषेक अहिरवार ने बताया कि वह कटनी की तरफ से लौट रहा था तभी घाट पिपरिया के पास तीन लड़कों ने उसकी गाड़ी रोक रोते हुए बताया कि उनके भाई का एक्सीडेंट हो गया है और उन्हें अस्पताल पहुंचना है अभिषेक ने उन्हें पहले एक निजी अस्पताल में पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने वहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया अस्पताल में आरक्षक राजेश ठाकुर को  लड़कों पर शक हुआ तो सारा मामला खुल गया!

 पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि राजगढ़ जिले के कड़िया गांव का यह गिरोह शादियों में रखी कर ऐसी वारदातों को अंजाम देता रहा है इनमें से एक टीम तेलंगाना में भी इसी तरह की घटना को अंजाम देकर वापस आई थी घाट पिपरिया के पास हुए सड़क हादसे में चार में से एक आरोपी युग से सिसोदिया की मौत हो गई है गिरफ्तार किए गए आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है वही परिवारजनो ने बताया कि चोरी गए बैग में चूंकि पासवर्ड लॉक सिस्टम था जिसके चलते चोर उसे खोल नहीं पाए हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *