Spread the love

साथ में चल रही कार से भी 9 पेटी बरामद, तीन गिरफ्तार , दो भागे

दमोह । जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने रविवार रात एक एंबुलेंस से 10 पेटी अवैध शराब जब्त की है। साथ ही आगे चल रही एक शिप्ट कार से भी 9 पेटी शराब जब्त की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले हैं।इसके अलावा जिन लोगों ने यह शराब खरीदी थी। उन दो आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी विजय अहिरवार ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। मुखबिर तंत्र को मजबूत किया था और उसके बाद रविवार रात खबर मिली कि जबलपुर मार्ग से तेंदूखेड़ा क्षेत्र में शराब की खेप आ रही है। जमुनिया तिराहे पर जब उन्होंने वहां को चेकिंग करते हुए शिप्ट कार को रोका तो उसमें 9 पेटी शराब बरामद की गई। यहां पर एक आरोपी भाग निकला दूसरे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके पीछे ही एक एंबुलेंस आ रही थी जब एंबुलेंस को रोका तो उसमें से एक आरोपी भाग निकला।आरोपी को पकड़ा तो उसने बताया कि एंबुलेंस में शराब रखी हुई है। इस मामले में कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिस पर से 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। दो मौके से भागने में कामयाब हुए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है और दो आरोपी वह है जिन्होंने शराब खरीदी थी।

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34- 2 के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में संदीप पिता भूपलाल यादव निवासी अलोनी, नीतू पिता लोकराम यादव निवासी रोसरा, ब्रजेश पिता हल्ले निवासी अलोनी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *