छतरपुर। बमीठा थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी गिरफ्तार किया है। बमीठा थाना प्रभारी मोहर सिंह सिकरवार ने बताया 30 अगस्त की रात जटा पहाड़ी गांव के भागवत पटेल एवं बाबू पाल से गांव के लोगों ने मारपीट कर दी। गंभीर घायल बाबू पाल के सिर में चोट आने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के तहत मृत्यु की धारा की बढ़ोत्तरी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। अब पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी हर प्रसाद उर्फ हस्सा पटेल जटा पहाड़ी को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
