Spread the love

दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने तेंदूखेड़ा नगर एवं सत्ताइस मील में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए दही, गाय भैंस का मिश्रित दूध, टोस्ट, अजवाइन एवं गुड़ के नमूनें जांच हेतु लिए। कार्यवाही में तेंदूखेड़ा नगर में बस स्टैंड स्थित खुराना दूध डेरी का निरीक्षण किया गया। मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित दही एवं गाय भैंस का मिश्रित दूध के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इसी तरह सत्ताइस मील, तेंदूखेड़ा स्थित महावीर ट्रेडर्स से टोस्ट, अजवाइन एवं गुड़ के नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी की सहायता से दूध, दही, पनीर, घी, मसाले एवं किराना खाद्य सामग्री आदि की ऑन द स्पॉट गुणवत्ता जांच की गई। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

            मौके पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी के माध्यम से खाद्य सुरक्षा जनजागरुकता एवं खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही आम उपभोक्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *