

दमोह : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद कुमार तिवारी की उपस्थिति में संविधान दिवस के अवसर पर ए.डी.आर. भवन जिला न्यायालय परिसर दमोह में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। इस अवसर पर जिला न्यायालय स्थापना दमोह के समस्त न्यायाधीशगण, जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मेश भट्ट, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ दमोह कमलेश भारद्वाज, चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सहित मनीष नगाईच, अधिवक्तागण, न्यायिक व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
