Spread the love

दमोह : कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में पेंशनर्स फोरम की बैठक कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, बैठक में समस्त पेंशनरसंघों के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए। पेंशनर संध के पदाधिकारियों द्वारा पेंशनर्स हितों संबंधी मांगों को कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के समक्ष रखा गया । बैठक के दौरान कलेक्टर श्री कोचर द्वारा पेंशनरों की मांगों को संज्ञान में लेते हुए पेंशनर्स संबंधी समस्त कार्य समय सीमा में कराने निर्देशित किया गया कि प्रतिमाह पेंशन प्राधिकार वितरण के दौरान पेंशनर्स संध के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाये, साथ ही सभी विभाग प्रमुख सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्ति स्वत्वों का भुगतान भी सेवानिवृत्ति के अगले माह निश्चित रूप से किए जाने के निर्देश दिए गए ।

            पेंशनर्स संध के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर श्री कोचर को पेंशनर्स संध की ओर से साधुवाद भी ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष म.प्र. पेंशनर्स समाज आर. के. मिश्रा, अध्यक्ष म.प्र. पुलिस पेंशनर्स संघ धन सिंह, अध्यक्ष म.प्र. प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन स्वामी अशोक तिवारी, अध्यक्ष म.प्र. प्रदेश प्रोगेसिव पेंशनर एसोसिएशन जिला दमोह जगदीश चौबे के साथ एम.एल.सरैया, ललित चौबे, एस.डी.प्रधान, एस.एन.पांडे, अनिल जैन, नरेंद्र सेन, शंकर लाल राय, राजकुमार सेन, जिला पेंशन अधिकारी अभिषेक हजारी एवं स्टाफ की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *