थाना रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र में परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को डायल-100 जवानों ने अस्पताल पहुंचाया
रीवा। रीवा के थाना रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र के पहाड़िया गाँव में परित्यक्त अवस्था में एक नवजात बच्ची मिली है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 26-11-2024 को प्रातः 07:15 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100 स्टाफ स उ नि राम बहोर तिवारी तथा पायलेट पुष्पेंद्र मिश्रा, नीरज दुबे ने घटना स्थल पर पहुँचकर नवजात बच्ची को संरक्षण में लेकर शासकीय अस्पताल रायपुर कर्चुलियान पहुँचाया। थाना प्रभारी श्री प्रकाश चन्द्र पटेल द्वारा अस्पताल में चिकित्सकों से नवजात के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी साथ ही महिला आरक्षक करिश्मा अहिरवार को नवजात बच्ची की देखरेख हेतु पाबंद किया गया । डायल – 100 जवानों की तत्परता से नवजात बच्ची को समय पर उपचार मिला । प्राप्त जानकारी अनुसार प्राथमिक उपचार के बाद नवजात को रीवा रेफर किया गया । अग्रिम कार्यवाही थाना रायपुर कर्चुलियान द्वारा की जा रही है।
